Tarot Card Rashifal (30th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Nov, 2023 06:56 AM

tarot card rashifal

मेष- आज आपको अपनी तरक्की पर गुमान हो सकता है। किसी से जलन के कारण अपना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपको अपनी तरक्की पर गुमान हो सकता है। किसी से जलन के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। खुद पर कंट्रोल रखें।
उपाय- नहाने के पानी में गंगा जल डालकर नहाएं।

वृष- आज मन की बात अपनी मां से करें, उन्हीं से आपको अपनी परेशानी का हल मिलेगा। जल्दी ही परिस्थितियां आपके मन के अनुसार होंगी।
उपाय- मांस-मदिरा का सेवन न करें।

मिथुन- आज मूड खराब रहेगा। बहुत ज्यादा गुस्सा आ सकता है। संभव है क्रोध में आकर कोई गलत फैसला न कर बैठें। दूसरों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें।
उपाय- ॐ शांति ॐ का पाठ करें।

कर्क- आज मूड स्विंग होंगे। बड़ों का आदर और वाणी पर कंट्रोल बहुत जरूरी है। अपनी गलती दूसरों पर मत डालो। जो जैसा है उसे स्वीकार करना सीखें।
उपाय- काले वस्त्र न पहनें।

सिंह- आज मित्रों-रिश्तेदारों से कुछ बुरा सुनने को मिल सकता है। दूसरे की गलती की सजा आपको भोगनी पड़ सकती है। किसी को इम्प्रेस करने के लिए अपना बोझ न बढ़ाएं।
उपाय- दूध से बनी कोई चीज न तो खुद खाएं और न घर के किसी बड़े को दें।

कन्या- आज कुछ नया करने का मन होगा, जिसमें मनचाही सफलता भी मिलेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में छोटे बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- घर के साउथ-ईस्ट कोने में गुलाबी या संतरी रंग की मोमबत्ती जलाएं।

तुला- आज सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। अपने पेट का खासतौर पर ध्यान रखें। मन उदास रहेगा। किसी खास मित्र या रिश्तेदार के आने से खुशी मिलेगी।
उपाय- घर का नार्थ कोना ठीक से साफ करें। ज्यादा कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा न करें।

वृश्चिक- जमीन-जायदाद संबंधित काम आपके हक में होंगे। आस पास के मोहोल में नकरात्मक ऊर्जा हो सकती है, भीड़ से दूरी रहें। किसी के साथ बहस में न पड़ें।
उपाय- आज विष्णु मंदिर जाएं।

धनु- किसी को जानबूझ कर दुख न दें, आपके कर्म और नाम दोनों खराब हो सकते हैं। पर्सनल रिलेशनशिप में कोई दिखावा न करें।
उपाय- अपने घर का साउथ जोन सही रखें। घर के नॉर्थ-वेस्ट में फैमिली पिक्चर लगाएं।

मकर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गर्मी की वजह से लू लगने का खतरा है। धार्मिक संस्थाओं में अपनी शक्ति के अनुसार दान करें। अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

कुंभ- आज सुस्ती की अधिकता रहेगी। टैक्स व कर्ज जैसे मामलों में उलझ सकते हैं। संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
उपाय- टॉफी या चॉकलेट छोटे बच्चों को बांटे।

मीन- धन संबंधी दिक्कतें समाप्त होंगी। मनचाहा आर्थिक लाभ होगा। बिना गहन सोच-विचार के कोई भी निर्णय न लें। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- घर में राम दरबार की फोटो लगाएं। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!