Tarot Card Rashifal (July 25, 2020) टैरो कार्ड्स से जानिए आज के दिन की गहराई

Edited By Jyoti,Updated: 25 Jul, 2020 11:22 AM

tarot card rashifal

मेष- आज बहुत ही सुखदायक दिन रहेगा। अापको अपने परिवार से लव और इज्जत का भाव मिलेगा। जो भी काम करना चाह रहेंगे उसे आसानी से कर पाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज बहुत ही सुखदायक दिन रहेगा। अापको अपने परिवार से लव और इज्जत का भाव मिलेगा। जो भी काम करना चाह रहेंगे उसे आसानी से कर पाएंगे। किसी भी तरह की रोक-नोक से आपको कुछ फर्क़ नहीं पढ़ेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। 
उपाए- आज माता रानी के आगे कपूर के साथ घी की जोत जलाएं। 

वृष- आज अापकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। खासतौर आपको गले में दर्द या बुखार हो सकता है। जितना हो सके अपनी सेहत का ध्यान रखें। वरना आपको भारी भुगतान भुगतना पड़ सकता है। लव-लाइफ के हिसाब से आज का दिन अच्छा है। मगर ध्यान किसी भी प्रकार का कोई बड़ा फैसला जलदबाज़ी में न लें। 
उपाए- आज अपने सास-ससुर को रोटी के ऊपर सफ़ेद माखन लगाकर दें। 

मिथुन- आज अापको किसी के निंदा करनी भारी पड़ सकती है। इसलिए निंदा करने से पहले ये ज़रूर देख ले कि किस के समक्ष बात हो रही हैं। इसके अलावा व्यापारियों को आज अपने कामकाज़ को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम के लिहाज़ आज का दिन आपके लिए अच्छा। मैरिड लाइफ में खुशियां बढ़ सकती हैं। 
उपाए- ज़मीन में आज कोई फल वाला पेड़ लगाएं, ध्यान रहे गमले में नहीं लगाना।

कर्क- आज अापको जो भी करना है, उसको बहुत ही प्यार से करना है। साथ ही साथ हर काम को प्यार से ही निभाना होगा। कहने का भाव किसी भी काम को क्रोध के आवेश में आकर न करें। वरना आपके बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। संभव हो तो थोड़ा सा वक्त आज अपने पार्टनर के लिए भी निकालें, वरना रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती हैं। 
उपाए- मंदिर के पास से जब निकले तब अपको माथा जरूर टेकना हैं 

सिंह- आज आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलने का मौका भी मिल सकता है। इसके साथ ही आज धन लाभ हो सकता है। जॉब की नई सोच पूर्ण होने के आसार हैं। मगर जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। पति-पत्नी के जीवन में आज नई खुशियां आने के आसार हैं।
उपाए- किसी गरीब को भोजन करवाना आपके लिए अच्छा होगा। 

कन्या- आज अापको अपनी मनपसंद की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है, जिसके बाद आपके पास काफी मनपसंद चीज़ों का भंडार लग जाएगा। ध्यान रहे किसी बेकार की वस्तु पर पैसा न उड़ाएं। बाद में परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में आज थोड़ी तकरार हो सकती है। 
उपाए- किसी भी गरीब फैमिली को 5 किलो चावल दान में दें। 

कन्या- इस राशि के बच्चों को आज अपनी पढ़ाई में अधिक ज़ोर लगाना होगा। इसके अलावा इस राशि के अन्य जातकों के लिए कई तरह के नए मार्ग खुल सकते हैं। घर-परिवार के लोगों का साथ मिल सकता है। मैरिड लाइफ सुखद होगी। किसी के साथ बेमतलब के विवादों में न फंसें। 
उपाए- आप किसी भी चौराहे पर 5-10 रूपए रख दें। 

तुला- अपको आज मोम जैसे नर्म बनना पड़ेगा और क्रोध से और आग से दूर रहने की सलाह हैं। अगर आप अधिक क्रोध करेंगे तो आपके अच्छे खासे काम बिगड़ जाएंगे। जिससे आपको भविष्य में आपको भारी नुकसान हो सकता है। घर परिवर के लोगों के साथ भी प्रेम पूर्वक रहें, वरना घर में कलह क्लेश हो सकता है। 
उपाए- आज घर में गुलाबी रंग की दो मोमबत्ती जलाएं। 

वृश्चिक- आज अपको पुरानी बातें तंग कर सकती हैं। यानि बीता हुआ कल आपको आज को कहीं न कहीं प्रभावित कर सकता है। जिस वजह से आपके मन में अजीब से उदासी और परेशानी  बनी रहेगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। कोशिश करें कि जितना हो सके भगवान में ध्यान लगाएं। वरना मन की बेचैनी दूर नहीं होगी। 
उपाय- लाल रंग की गाय को चारा दें।

धनु- अपको आज काफ़ी सुखद अनुभव होगा। कहीं से धन आदि के साथ-साथ सोने का कोई आभूषण मिल सकता है। दोस्तों से कुछ अनबन होने की आशंका है। मगर समय रहते हैं सब ठीक भी हो जाएगा। ध्यान रहे किसी भी बात को लेकर विवाद बढ़ाने के प्रयास न करें अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। 
उपाए- आज घर और मंदिर से मकड़ी का जाला साफ़ करें। 

मकर- आज आपके आसपास का माहौल तंग कर सकता है। हर बात आपके खिलाफ़ ही होगी। मगर आप कोई भी बात दिल पर न लगाएं। इससे आप बेमतलब की परेशानियां आप के करीब भी नहीं आप पाएंगी और आप खुशहाल दिन का अनुभव ले पाएंगे। पार्टनर को समय देना ज़रूरी, खासतौर पर ये हिदायत शादीशुदा लोगों के लिए है।
उपाय- आज घर में छोटे बच्चों को कुछ भी मीठा खिलाएं।

कुंभ- आज आपके घर परिवार में आपकी किसी के साथ कोई टॉपिक पर बहस हो सकती है। मुद्दा गर्मा सकता है। इसके इस राशि के जातकों को जीवन में होने आने वाली परेशानियों का संकेत मिल सकता है। सावधान रहें और जितना हो सकें, संभलकर चलें, यानि हर फैसला सोच समझकर लें। 
उपाए- घर की सभी तस्वीरों पर लगी धूल मिट्टी साफ़ करें। 

मीन- आज आपको आसपास के माहौल के हिसाब से खुद को ढालना होगा। अपनी मर्ज़ी न करें। वरना गड़बड़ हो सकती है। इस राशि के मां-बाप को आज अपने बच्चों के साथ समय गुज़ारने को मिल सकता है। जिससे दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। प्रेमियों के लिए भी दिन काफी अच्छा है।  
उपाय- आज घर में कुछ मीठा बनाएं। 

परम जस्सल
fmtarotreader@gmail.com
  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!