Tarot Card Rashifal (20th january, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jan, 2021 01:42 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला रहेगा। आज गुस्सा ज्यादा

मेष- आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला रहेगा। आज गुस्सा ज्यादा आएगा। पारिवारिक झगड़ों से बच कर रहें।
उपाय- पीपल को गंगा जल चढ़ाएं।

वृष- आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सिर दर्द रह सकता है। किसी भी शुभ काम को करने में अड़चन आ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- खोए की बर्फी अपने इष्ट को चढ़ाएं।

मिथुन- आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कलात्मक चीजें करने में सारा दिन व्यतित होगा। व्यापार संबंधित लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद होंगे। जॉब से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी।
उपाय- गरीबों को चप्पल दान दें।

कर्क- आज आपकी प्लानिंग कहीं बाहर घुमने की हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। धन संबंधी अच्छी खबर मिलेगी। जीवन में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का समय है।
उपाय- शिव मंदिर में चावल चढ़ाएं।

सिंह- आज का दिन थोड़ा जटिलता भरा होगा। अजीविका के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। जीवन में सरलता लाएं। पॉजिटिव सोच रखें।
उपाय- अनार का दान करें।

कन्या- आज आप में एक नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। प्रेमी से मिलन होने की संभावना है। संबंधों में मधुरता आएगी। कामकाज के संबंध में दिन अच्छा जाएगा।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं या हरा चारा खिलाएं।

तुला- आज का दिन आपके लिए प्रियजनों से मुलाकात वाला होगा। कई रुके हुए काम बनेंगे। अपनी भाषा और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन संबंधी आज का दिन खर्चीला हो सकता है।
उपाय- सफेद चरी का दान करें।

वृश्चिक- आज का दिन थोड़ा संघर्ष पूर्ण हो सकता है। शुभ कामों को करते समय थोड़ी सावधानी रखें। धन संबंधी थोड़ी समस्या आ सकती है। पारिवारिक संबंधों में भी नोक-झोंक हो सकती है।
उपाय- कौएं को मीठि रोटी डालें।

धनु- आज मनोरंजन से भरा दिन रहेगा। घुमने-फिरने का योग बन रहा है। धन संबंधी लाभ मिलेगा। बिजनेस में इंवेस्टमेंट के योग भी अच्छे हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-धोंक हो सकती है।
उपाय- गोंद से बने हुए पदार्थों का सेवन करें।

मकर- दिन की शुरुआत थोड़ी मध्यम॔ रहेगी लेकिन दोपहर के बाद ही किसी विशेष कार्य पर निर्णय लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय- गुलाब जामुन मजदूरों को दान दें।

कुंभ- आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा। आपके पिता के साथ विवाद होने की संभावना है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। सरकारी मामलों में रुकावट आ सकती है।
उपाय- वस्त्रों को दान किसी गरीब व्यक्ति को करें।

मीन- आर्थिक और पारिवारिक दोनों पक्षों से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। धन संबंधी शुभ सूचनाएं मिलेंगी। जॉब के आॉफर आ सकते हैं। वहीं परिवार में प्रेम की स्थित में बढ़ौतरी होगी।  
उपाय- पीले रंग के फूल अपने इष्ट को चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!