Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2021 05:36 AM
मेष- आज का दिन आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी। आपका मन कहीं घुमने-फिरने को
मेष- आज का दिन आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी। आपका मन कहीं घुमने-फिरने को रहेगा। माता संबंधित कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा।
उपाय-अंधे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
वृष- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा, व्यस्तता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन में चिंता रह सकती है। धन को खर्च करने में सावधानी बरतें।
उपाय- गर्म कपड़े किसी गरीब व्यक्ति को दान दें।
मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक व्यवसाय से संबंधित कोई शुभ समाचार आज मिलेगा परंतु नकदी धन संबंधी थोड़ा तंगी रहेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को बर्फी दान करें।
कर्क- आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। जॉब संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। कहीं से उपहार मिलने की संभावना है।
उपाय- खीर किसी पुजारी को खिलाएं।
सिंह- आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की अवश्यकता है। बैंक संबंधित रुके हुए काम हो सकते हैं। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।
उपाय- गाय की सेवा करें।
कन्या- आज का दिन किसी पारिवारिक समारोह में व्यतित होने की संभावना है। मित्रों और भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतित होगा।
उपाय- किसी को परफ्यूम या इत्र गिफ्ट करें।
तुला- तुला राशि वाले जातको के लिए दिन थोड़ा पारिवारिक मतभेद वाला हो सकता है। कोई भी निर्णय पूरी तरह सोच-विचार कर करें। भाईयों के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है।
उपाय- नींबू का दान करें।
वृश्चिक- आज का दिन घुमने-फिरने वाला रहेगा। कहीं व्यर्थ में पैसा खर्च हो सकता है। किसी को उधार पैसा देने से बचें।
उपाय- हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।
धनु- आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। किसी बात का झूठा आरोप लगने की भी संंभावना है। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटपट हो सकती है।
उपाय- काले चने का दान किसी भिखारी को करें।
मकर- आज का दिन काफी शुभ जाने वाला है। रोजगार और व्यवसाय के काफी अवसर खुलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- मसूर की दाल का दान करें।
कुंभ- आज का दिन न्यूट्रल रहने वाला है। दिन सामान्य दिनचर्या जैसे ही व्यतित होगा। किसी के साथ अच्छी बातचीत होने की भी संभावना है।
उपाय- काले और सफेद तिल किसी धर्म स्थान पर चढ़ाएं।
मीन- आज का दिन आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घुमने की प्लानिंग बना सकते हैं। कईं से नई जॉब की आॉफर आएगी।
उपाय- मछलियों को दाना डालें।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com