Tarot Card Rashifal (23rd january, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jan, 2021 01:39 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मंगल कार्यों के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में प्रतियोगिता की

 
मेष- आज का दिन मंगल कार्यों के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में प्रतियोगिता की स्थिती बनी रहेगी। थोड़ा इमोशनल हो सकते हैं।
उपाय- शीलाजीत का सेवन करें।

वृष- आर्थिक रुप से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। कहीं से धन आमदन की संभावना है। स्वभाव में उग्रता आ सकती है।
उपाय- गेंदे के फूलों की माला अपने इष्ट के पहनाएं।
 
मिथुन- आज का दिन थोड़ी पेट संबंधित समस्या हो सकती है। धन का व्यय करते समय नियंत्रण रखें। अपनी चादर देखकर पैर पसारें।
उपाय- रुद्राक्ष भीगोकर उसका पानी पीएं।
 
कर्क- आज का दिन उत्तम रहेगा।  प्रेमी मिलाप हो सकता है। संबंघों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थीयों के लिए भी दिन शुभ रहेगा।
उपाय- तुलसी पूजा करें।
 
सिंह- आज आपका मन किसी दुविधा में रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। किसी कारण से मायूसी छाएगी। कहीं घुमने का मन हो सकता है।
उपाय- बताशें मंदिर में चढ़ाएं।
 
कन्या- जॉब संबंधित कोई टेंशन हो सकती है। आर्थिक मामलों के लिए दिन नार्मल रहेगा। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। सावधान रहें।
उपाय- अपने आसपास कपूर जलाएं।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यवसाय और जॉब संबंधी शुभ सूचनाएं मिलेंगी।
उपाय- हरी मूंग पक्षियों को डालें।
 
वृश्चिक- नए अवसर आपकी तलाश में हैं, अपने आपको पुश करने की जरुरत है। धन और व्यवसाय संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- पीला सूट पीपल को बांधें।
 
धनु- आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। किसी चीज़ का नुकसान हो सकता है। रसोई घर में सावधानीपूर्वक काम करें।
उपाय- दूध और शहद विष्णु जी को चढ़ाएं।
 
मकर- आज सूर्य की भांति आपका दिन चमकेगा और ऊर्जापूर्ण रहेगा परंतु कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। पार्टनर के साथ दिन खुशनुमा व्यतित होगा।
उपाय- सफाई कर्मचारी को दान दें।
 
कुंभ- प्यार में पड़े लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। उम्र में किसी बड़े व्यक्ति के साथ आकर्षण की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सूचनाएं मिलेंगी।
उपाय- कमलगट्टे की माला महालक्ष्मी को चढ़ाएं।
 
मीन- आज का दिन उत्तम व्यतित होगा परंतु किसी बात के लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे। लंबे समय से कोई रुका हुआ काम आज चरम सीमा पर पहुंचेगा।
उपाय- पीले अमरुद दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!