मेष- हर क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने बॉस से प्रोत्साहन और शाबाशी मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का
मेष- हर क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने बॉस से प्रोत्साहन और शाबाशी मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में उचित समय व्यतित करेंगे।
उपाय- केले का दान करें।
वृष- चन्द्रमा की भांति आज आपका मूड घटता-बढ़ता रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छा म्यूजिक सुनकर करें। परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें।
उपाय- बच्चों को चॉकलेट दान करें।
मिथुन- स्वभाव में नर्मी बनी रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। कोई विशेष प्लानिंग बन सकती है। पास्ट को छोड़कर भविष्य पर ध्यान दें। परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है।
उपाय- घर में सेंधे नमक का पोंछा लगाएं।
कर्क- विवाह संबंधी कोई अच्छी सूचना आने की संभावना है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। अपने परिवार वालों के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- शक्करगंद का दान करें।
सिंह- जीवन में चल रहे तनाव से कुछ राहत मिलेगी। परिवार में चल रहे विवाद को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। स्वयं को निष्पक्ष रखें।
उपाय- हल्दी की गांठ लाल कपड़े में बांधकर अपनी जेब में रखें।
कन्या- बीते दिनों में बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। नई उम्मीद और प्लानिंग से किसी भी काम की शुरुआत करें। व्यवसाय में कुछ नया करने के लिए दिन उत्त्म है।
उपाय- क्रीम रंग के वस्त्र पहनें।
तुला- आज आपके मन की स्थिति झूले के समान रहेगी। दिन इमेजिनेशन की दुनियां में व्यतित होगा। अपने आप पर नियंत्रण रखते हुए काम में मन लगाएं।
उपाय- काले और सफेद तिलों का दान करें।
वृश्चिक- किसी अच्छे शुभ चिंतक की राय से कोई बिगड़ा हुआ काम बनेगा। अपने मन की बातें, दूसरों के साथ शेयर करें। इसे आपका तनाव भी कम होगा और हर समस्या का हल निकलेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू मंदिर में चढ़ाएं।
धनु- उग्रता और जल्दबाजी के कारण कई काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-विचार कर लें। परिवार में अपनी महत्वता को समझें। अपनी जिमेदारियां अच्छे से निभाएं।
उपाय- चांदी का कड़ा धारण करें।
मकर- आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका समय पंसदीदा लोंगों के साथ व्यतित होगा। कोई प्रसन्नता देने वाली सूचना भी मिल सकती है। फैमिली के साथ कोई विशेष प्लानिंग बनेगी।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में बेसन का हलवा चढ़ाएं।
कुंभ- आज आपका धन मनोरंजन के साधनों पर खर्च हो सकता है। अपने सहयोगियों के साथ अच्छा बर्ताव रखें। परिवार में कुछ खटपट होने की संभावना है। स्वभाव में नर्मी रखें।
उपाय- काले रंग के वस्त्रों का परहेज करें। सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
मीन- आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कहीं से निमंत्रण आने की संभावना है। अपने भाई के साथ कोई विशेष सहयोग मिलने की भी संभावना है। अपने खानपान का ध्यान रखें।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com
हर व्यक्ति के जीवन में होनी चाहिए ऐसी स्थिरता वरना...
NEXT STORY