Edited By Lata,Updated: 26 Jan, 2021 09:44 AM
मेष- आज का दिन रिलेशनशिप में स्टेबलिटी लेकर आएगा। नई चीज़ों में आपको जिमेदारियां
मेष- आज का दिन रिलेशनशिप में स्टेबलिटी लेकर आएगा। नई चीज़ों में आपको जिमेदारियां निभानी पड़ेंगी। परिस्थितियों को लेकर न्यूट्रल रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई अच्छी सूचना मिलेगी।
उपाय- बाल गोपाल को मिश्री का भोग लगाएं।
वृष- आज के दिन आपको अपना मन शांत रखने की आवश्यकता है। भगवान पर आस्था और विश्वास रखें। अगर किसी तरह के वाहन लेने की प्लानिंग है तो आज का दिन अच्छा रहेगा। धन खर्च होने की स्थिति बन सकती है।
उपाय- घर से गुड़ और तिल का सेवन करके निकलें।
मिथुन- आज आपको अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। सारा दिन मूड अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। परिवार संग कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- गाय की सेवा करें।
कर्क- आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। रिश्तों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण खटास आ सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। किसी मित्र की सहायता से कोई जॉब मिल सकती है।
उपाय- बच्चों को खिलौने दान करें।
सिंह- आज आपका दिन भक्तिमय गुजरेगा। व्यापार लंबंधी नए आइडिया दिमाग में आएंगे। वाणी में मधुरता लाने से काम बनेंगे। किसी को दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है।
उपाय- गोल्डन रंग का पर्स अपने पास रखें।
कन्या- माता के साथ कहीं घुमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इनके स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आज के दिन आपके अत्मविश्वास में बढ़ौतरी होगी। कोई अपना आपको मुश्किल से निकालने में मदद करेगा।
उपाय- खट्टी-मीठी टॉफियां छोटे बच्चों को दें।
तुला- सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। कलात्मक चीज़े करने में आपका दिन व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। जॉब संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- हल्दी की गांठें शिव मंदिर में चढ़ाएं।
वृश्चिक- व्यवहार में परिवर्तन लाने की अवश्यकता है। बेकार का स्ट्रैस और डिप्रेशन हो सकता है। धन के आगमन में रुकावट आ सकती है। किसी से प्रशंसा मिलने की भी संभावना है।
उपाय- चमेली के तेल का दीपक हनुमान जी के मंदिर में जलाएं।
धनु- किसी मेहमान के आने की संभावना है। इंवेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसे आने के मामले में डिले हो सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है।
उपाय- काले-सफेद रंग का कंबल गरीबों को दान करें।
मकर- घर में पारिवारिक झगड़ों के कारण थोड़ी चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी से बातचीत बंद होने की स्थिति भी बन सकती है।
उपाय- गुलाबी रंग के वस्त्र घारण करें।
कुंभ- आज सारा दिन व्यस्तता में व्यतीत होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों को वेल पलेंनड तरीके से करें। आज आपको मना-सम्मान में बढ़ौतरी होगी।
उपाय- बकरे को चारा खिलाएं।
मीन- अपने से बड़ों की बात मानना आपके लिए अच्छा रहेगा। मनमर्जी करने से कार्य बिगड़ सकते हैं। धन संबंधी स्थितियां थोड़ी सामान्य रहेंगी। व्यवसाय में भी कुछ अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।
उपाय- तांबे का कड़ा दाहिने हाथ में धारण करें।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com