Tarot Card Rashifal (6th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Feb, 2021 08:01 AM

tarot card rashifal

मेष- जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको धैर्य रखने की अवश्यकता है। अपनी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको धैर्य रखने की अवश्यकता है। अपनी अधूरी इच्छाओं की वजह से जीवन में खालीपन महसूस होगा। परिवार में शांति और प्रेम बनाए रखने के लिए आपसी बातचीत का जरिया उत्तम रहेगा।
उपाय- घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों का बंधनवार बना कर लगाएं।

वृष- आज घर-परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धी होगी। किसी बड़े व्यक्ति के सांनिध्य में किसी बड़े प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। कपड़े के व्यापार से विशेष लाभ होगा। विद्यार्थीयों के लिए दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- सफेद फूल अपने पास रखें, दिन शुभ रहेगा।

मिथुन- आज का दिन आपको दलाली के कामों में लाभ मिलेगा। वाणी में मधुरता बनाए परखें, ऐसा करने से बड़े लाभ मिलने की संभावना है। बहन के ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। जीवन में आपको मार्गदर्शन की अवश्यकता रहेगी।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान भेंट करें।

कर्क- आज के दिन आपके अंदर अध्यात्मिकता बढ़ेगी। मन एकांत में रहने को करेगा। जीवन में परिस्थितियों को समझ कर आगे बढ़ें। किसी कि की गई छोटी सी मदद जीवन में आगे लाभ देगी।
उपाय-  भगवान शंकर को मेवे की खीर चढ़ाएं।

सिंह- आपको अत्याधिक धैर्य रखने की अवश्यकता है। जल्दबाजी से कई काम बिगड़ सकते हैं। किसी के साथ प्रेम संबंधों में बंधने की संभावना है। आपके फैसलों में परिवार की रजामंदी भी शामिल होगी।
उपाय- रोटी पर मीठा रखकर किसी गरीब को दें।

कन्या-आज का दिन किसी छोटी-मोटी यात्रा में व्यतित होगा। आप अपने पार्टनर को बहुत मिस करेंगे। पारिवारिक मसलों से राहत मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभप्रद है। धन आगमन के साधन बढ़ेंगे।
उपाय- कुत्तों को मीठि रोटी खिलाएं।

तुला- आज किसी तनाव में रह सकते हैं। किसी मित्र की सहायता लाभ देगी। छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करके खुशियां प्राप्त होंगी। प्रयास करते रहें। किसी को उपहार देने का मन भी हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- गौमूत्र से दांत साफ करें।

वृश्चिक- आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। कई कठिनाईयों को झेलने के बाद सफलता मिलेगी। वैवाहिक प्रस्ताव आने की भी संभावना है। आर्थिक रुप से दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। किसी तरह का निवेश आज न करें।
उपाय- सांड को गुड़ डालें।

धनु- आज का दिन मांगलिक कामों में व्यतित होगा। किसी अच्छे व्यक्ति का मार्गदर्शन लेकर कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने अंदर की क्षमता को पहचानते हुए कार्यों को दृढ़ता से करें। भविष्य में अच्छे लाभ मिलेंगे।
उपाय- विधवाओं के पांव छुएं।

मकर- आज का दिन जितना परिश्रम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त करेंगे। आपके प्रयास विफल नहीं जाएंगे। धन लाभ भी हो सकता है। किसी प्रियजन को दिया हुआ धन वापिस मिलने की संभावना है।
उपाय- मंदिर की सीढ़ियां साफ करें।

कुंभ- आज का दिन आपको अपनी कार्यप्रणाली को अच्छा करने की अवश्यकता है। जितना अपने आप को निखारेंगे उतनी ही सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी।
उपाय- चांदी का सिक्का अपने पास रखें।

मीन- आज कई तरफ से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके किए हुए अच्छे काम मानसिक शांति भी देंगे। किसी नई प्रापर्टी या भवन खरीदने की इच्छा सफल होने की ओर बढ़ेगी। अपने मनोबल को बनाए रखने के लिए कर्म को प्रधान रखें।
उपाय- घोड़े को चने की दाल खिलाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!