Tarot Card Rashifal (7th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Feb, 2021 07:19 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन कारोबार में बढ़ोतरी का रहेगा। ग्राहकों से बहुत अच्छा रिसपांस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मेष- आज का दिन कारोबार में बढ़ोतरी का रहेगा। ग्राहकों से बहुत अच्छा रिसपांस मिलने की संभावना है। काम में व्यस्त होने के कारण थोड़ी थकान भी महसूस हो सकती है।
उपाय- शकरगंद का दान करें।

वृष- आज का दिन जॉब से संबंधित बहुत अच्छा जाने वाला है। किसी प्रकार की प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। अपने पार्टनर का स्पोर्ट बहुत लाभ देगा। मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय- संतरे मां दुर्गा को चढ़ाएं।

मिथुन- शेयर मार्किट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लंबे निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो डेट पर जा सकते हैं।
उपाय- किन्नरों को पैसों का दान दें।

कर्क- धैर्य से काम लें, किसी भी चीज़ की जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। धन के आगमन के साधन बढ़ेंगे। आपको चाहिए निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- मूली दान करें।

सिंह- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। डॉक्टर के पास रुटीन चैकअप के लिए जाएं। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। घर की जरुरत के सामान पर खर्च हो सकता है।
उपाय- सफेद रंग की कोई मिठाई अपने इष्ट को चढ़ाएं।

कन्या- आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति से लाभ होने की पूरी-पूरी संभावना है। आपकी कही बातों का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- किसी भूखे को भोजन करवाएं।

तुला- मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन तेजी वाला रहेगा। अपने हुनर को बढ़ाने की अवश्यकता है। अपने कागजी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। पैसों के मामले में अत्यधिक विश्वास न करें।
उपाय- अपने इष्ट को पादुका चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज परिवार से जुड़ी समस्याओं से घिरे रहेंगे परंतु कोई विशेष रिश्तेदार सहयोग देगा। उद्योगपतियों के लिए भी दिन काफी लाभप्रद रहेगा। समस्याओं का समाधान किसी से बात करने पर निकल सकता है।
उपाय- गऊ को ज्वार खिलाएं।

धनु- अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है तो आज किसी सरकारी अधिकारी की सहायता से आपका काम हो सकता है। अपने से निम्न स्तर के लोगों पर अत्यधिक विश्वास न करें। कानों का कच्चा होना नुकसान दे सकता है।
उपाय- हल्दी की कुछ गांठें किसी धर्म स्थान पर चढ़ाएं।

मकर- आज आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। अपने रिलेशनशिप को संभालने की अवश्यकता है। भूतकाल की गलतियों से सबक लें। अपने व्यवहार में मधुरता लाएं।
उपाय- किसी चौराहे पर गुड़ का एक टुकड़ा छोड़ दें।

कुंभ- आज का दिन किसी विषय पर गहराई से अध्ययन करना चाहिए। गलत खानपान स्वास्थ्य के लिए नुकसान दे सकता है। अपने से छोटी उम्र के व्यक्ति आप में दिलचस्पी लेंगे।
उपाय- सफेद कपड़ा अपने पास रखें।

मीन- आज का दिन व्यवसाय संबंधी शुभ रहेगा लेकिन जॉब वालों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। बाजार में थोड़ी तेजी की स्थिती बनी रहेगी। चीजों की खरीदारी भी हो सकती है। आपके परिवार में किसी का आना हो सकता है।
उपाय- पक्षियों को बाजारा डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!