Tarot Card Rashifal (8th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Feb, 2021 07:17 AM

tarot card rashifal

मेष- आज किसी महिला से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। जॉब से संबंधित किसी विषय पर मित्र की सहायता से काम बनेगा।

मेष- आज किसी महिला से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। जॉब से संबंधित किसी विषय पर मित्र की सहायता से काम बनेगा। विद्यार्थी जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
उपाय- बच्चों को कॉपियों का दान करें।

वृष- आज का दिन व्यवसाय से जुड़े निर्णय आपको लाभ देंगे। किसी लंबे प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। परिवार में कोई मनमुटाव होने की संभावना है।
उपाय- सफेद तिल का दान करें।

मिथुन- आज का दिन आप किसी अप्रिय घटना के साक्षी हो सकते हैं। प्रेम में डूबे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों के आने से संबंधिक कोई सूचना मिल सकती है। अपने स्वभाव में धैर्य बनाए रखें।
उपाय- मसूर की दाल दान करें।

कर्क- आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दिन राहत भरा रहेगा। किसी प्रियजन से बातचीत होगी। धन से संबंधित मसलों में किसी विद्वान की राय लें। समय का दुरउपयोग न करें।
उपाय- छोटे बच्चों को बेसन से बनी वस्तु खिलाएं।

सिंह- आज के दिन लाख चाहने पर भी आपका कोई खास काम अटका रहेगा। निवेश करने के लिए उत्तम समय नहीं है। जॉब से संबंधित किसी काम में बॉस से उत्साह मिलेगा।
उपाय- किसी वृद्ध व्यक्ति को भोजन करवाएं।

कन्या- धन संबंधित दिन अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्रा का योग बन सकता है। साज-सज्जा का विशेष ध्यान दें। जॉब से संबंधित कोई अच्छी सूचना मिलेगी। बहन के साथ अच्छे संबंध रखें।
उपाय- गाय के दूध से बनी वस्तु का सेवन करें।

तुला- आज के दिन आपके लिए किसी विशेष व्यक्ति से उपहार मिलने की संभावना है। साज-सज्जा का खास ख्याल रखें। हॉयर स्टडीज से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अपने अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ाने की अवश्यकता है।
उपाय- सूखा धनिया दान करें।

वृश्चिक- आज का दिन धन और स्वास्थ्य को लेकर सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति के साथ से खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। आपको जरुरत है अपने भविष्य में लिए जाने वाले फैसलों पर फोकस करने की।
उपाय- पीले फूल अपने पास रखें।

धनु- आज का दिन दवाईयों पर धन का खर्च हो सकता है। लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। किसी रुके हुए काम की दोबारा शुरुआत हो सकती है।
उपाय- समोसे दान करें।  

मकर- आज का दिन कहीं शाॉपिंग पर जाने का मन हो सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। व्यवसाय में मजदूरों से संबधित समस्या आ सकती है। अपने पिता के साथ विवाद में आपका नुकसान होने की संभावना है।
उपाय- फटकरी से दांत साफ करें।

कुंभ- आज का दिन आपको अपनी कला को ऊभारने की अवश्यकता है। जितना टेलैंट को दिखाएंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। किसी के साथ घुमने का प्लान बन सकता है। कईं प्रकार की नकारात्मक सोच भी घर कर सकती है।
उपाय- कौए को नमकीन खिलाएं।

मीन- आज का दिन अत्यधिक ऊर्जावान रहेगा। आपका मूड एक बच्चे के समान खिला हुआ रहेगा। पिता की सहायता से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। कई तरह के प्लान बनने की संभावना है।
उपाय- आंवले का सेवन करें।
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!