Tarot Card Rashifal (27th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Feb, 2021 07:12 AM

tarot card rashifal

मेष- आज आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। विद्यार्थीयों को कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में

 
मेष- आज आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। विद्यार्थीयों को कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में आपके कामों में ब्रेक लग सकती है। किसी लग्जरी की वस्तु पर धन खर्च होगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं।
उपाय- लाल टिका लगाएं।

वृष- आज रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। वातावरण का असर आपके स्वास्थ्य पर भी होगा। दूसरों की सहायता से आपके बिगड़ते काम बनेंगे। रिश्तेदारी में पैसों का व्यवहार न करें। लोन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय- मीठा दान करें।  

मिथुन- आज के दिन व्यवसाय में तेजी रहेगी। रिश्तेदारी में धन का व्यवहार न करें। किसी मित्र की अच्छी मदद से काफी बिगड़े काम बनेंगे। निवेश में वृद्धि होगी। अपना संयम न खोएं। काम से संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
उपाय- हरी मूंग भीगोकर पक्षियों को डालें।

कर्क- आज आपको किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है। किसी विश्वासपात्र मित्र के साथ समस्या सांझी करें। संतान के करियर पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। व्यक्तिगत कामों में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य विशेष लाभ देगा।
उपाय- खजूर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

सिंह- आज व्यवसाय में बड़े लाभ मिलेंगे। टैक्स संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आफिस में आपके कामों पर बॉस की नजर रहेगी। परिवार में किसी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धन खर्च भी होगा।
उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करें।  

कन्या- आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी। मांगलिक कामों का आयोजन हो सकता है। कहीं से निमंत्रण भी आएगा। व्यापार और नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। माता से विशेष लाभ मिलेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

तुला- आज व्यापार में गति मध्यम रहेगी। पब्लिक डिलिंग में धैर्य और संयम रखें। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नती होगी। कार्यक्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक- आज भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा और आपको हर जगह विजय मिलेगी। अकस्मिक धन लाभ के योग हैं। पति-पत्नी में आपसी सहयोग से जीवन में सफलता मिलेगी।
उपाय- घर की दक्षिण पूर्व दिशा में दीपक जलाएं।

धनु- आज विवाह संबंधी प्रस्ताव आएगा। संतान के करियर व शिक्षा संबंधी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके द्वारा किए गए अच्छे काम लाभ देंगे। बहुत ज्यादा इमोशनल न हों। अपनी कमजोरी पर विजय हासिल करें।
उपाय- गाय को घी लगाकर रोटी खिलाएं।

मकर- आज व्यापार में नए आयाम हासिल करेंगे, ग्राहकों की भीड़ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। किसी के साथ अच्छी डील हो सकती है। अधिक गुस्सा नुकसान देगा। पिता से विशेष सहायता मिलेगी।
उपाय- भगवान श्री कृष्ण को मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं।

कुंभ- आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। समाज में मान-सम्मान बढे़गा। लोगों में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपकी उपलब्धियां आपको तनाव मुक्त करेंगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में स्थितयां अनुकुल रहेंगी।
उपाय- अनार का दान करें।

मीन- आज घर के बुजुर्गों की सहायता मिलेगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, व्यापार और नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। धन आगमन होगा। विवाह का कोई प्रस्ताव आएगा।
उपाय- मां पार्वती को श्रृंगार का सामान भेंट करें।

 

 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!