Tarot Card Rashifal (1st March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Mar, 2021 01:59 AM

tarot card rashifal

मेष- आज विदेश यात्रा के कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन होने की योजना बन सकती है। किराएदारों से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मेष- आज विदेश यात्रा के कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन होने की योजना बन सकती है। किराएदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पिता से परामर्श जरुर लें।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को भोजन करवाएं।

वृष- आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी से धन आने के योग हैं। किसी उच्च अधिकारी का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान किसी बड़े की सहायता से करें। अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा।  
उपाय- विष्णु जी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन- आज किसी उच्च श्रेणी के व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके परिवार वाले आप पर गौरव करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगाी। अपने मनोबल में बढ़ोत्तरी करें। नौकरीपेश लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्य प्रणाली में परिवर्तन आएगा।
उपाय- 1 मुट्ठी काले-सफेद तिल खाली जमीन पर बिखेर दें।

कर्क- आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पहले से अधिक धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी करने वालों का किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है। अपने बॉस से रिलेशनशिप अच्छे रखें। आपके जीवन में कोई विशेष व्यक्ति आएगा।
उपाय- पैरों के तलवों पर चंदन का तेल लगाएं।

सिंह- कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। किसी से व्यापार को आगे बढ़ाने की बातचीत भी चलेगी। रिश्तेदारी में कोई निमंत्रण आ सकता है। विवाह की बातचीत भी आगे बढ़ेगी। अपने स्वभाव में अनुकूलता लाएं, परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
उपाय- बरगद के पेड़ को जल दें।

कन्या- आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिलेगी। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। वाहन इत्यादि पर धन खर्च होने के योग हैं। सरकारी कामों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- मूली दान करें।

तुला- आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। आपकी बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग अवश्य लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- छोटे बच्चों को बांसुरी दें।

वृश्चिक- आज दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपका आलस्य भी कामों को डीलेय करेगा। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत सफलता दिलवाएगी। दिन खत्म होते-होते कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में किसी अतिथि के आने की संभावना है।
उपाय- बाजरा पक्षियों को डालें।

धनु- आज पैसे कमाने के नए अवसर आपके सामने आएंगे। सोच-समझ कर नौकरी का चुनाव करें। पार्टनर का साथ बना रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति में भी वृद्धि होगी। पहले से किए हुए निवेश से आपको लाभ मिलेगा।
उपाय- मंदिर में मीठा पान चढ़ाएं।

मकर- आज विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं। किसी विशेष पद की प्राप्ति के लिए अपने अफसरों को खुश करें। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति विशेष से अड़चन आ सकती है।  
उपाय- किसी गरीब को चाय पिलाएं।

कुंभ- आज का दिन व्यापार में शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पैसों संबंधित दिक्कत आ सकती है। घर पर वाद-विवाद की स्थिती बन रही है। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान निकालें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी।
उपाय- शिव मंदिर में बिल्व पत्र चढ़ाएं।

मीन- आज उच्च शिक्षा संबंधी दिन शुभ है। विदेश यात्रा में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी के साथ गुप्त लेन-देन करेंगे। अपने इनकम सोर्स को बढ़ाने की कोशिश करें। कुछ बड़े और अनुभवी लोगों का सुझाव अवश्य लें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय- मजदूरों को नमकीन खिलाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!