Tarot Card Rashifal (5th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Mar, 2021 07:05 AM

tarot card rashifal

मेष- आज किसी धार्मिक संगठन से जुड़ने पर लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन की

 
मेष- आज किसी धार्मिक संगठन से जुड़ने पर लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने मन की बातों को पार्टनर के सामने रखें। बेवजह के झगड़ों से दूर रहें। धन संबंधित किसी मसले में छप्पर फाड़ लाभ मिलेगा।
उपाय- किसी वृद्ध व्यक्ति को चप्पल दान दें।

वृष- रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक है। किसी के साथ कोई डील फाइनल हो सकती है। धन आगमन के विशेष योग हैं। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उनके जिद्दी स्वभाव के कारण विवाद हो सकता है।
उपाय- बाजीगर को कोई उपहार दें।

मिथुन- आज आपको किसी विशेष निर्णय में पार्टनर की सहमति मिलेगी। रिलेशनशिप में सुधार आएगा। वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। जिसके बाद आपका दिन खुशनुमा व्यतित होगा।
उपाय- अपने दाहिने हाथ पर पीला धागा बांधें।

कर्क- आज आपके अनुभव आपके काम आएंगे। व्यापार में दूरदर्शिता बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अपने दादा की कोई प्रिय वस्तु मिलेगी। विद्यार्थीयों को अपने सामने रखें हुए लक्ष्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उपाय- लाल रंग के पैन का इस्तेमाल करें।

सिंह- आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। आय से अधिक खर्च होने के योग हैं। उधारी की स्थिती बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई सरकारी लाभ मिलेगा। जीवन में किसी बड़े के सानिध्य से कोई बड़ा लाभ मिलेगा।
उपाय- अपने कुल देवी-देवता को प्रणाम करके घर से निकलें।

कन्या- पैसों से संबंधित कोई विवाद खड़ा हो सकता है। लेन-देन में विशेष ध्यान रखें। कोई नया काम शुरु करने की योजना बने तो अपने साथी की सलाह जरुर लें। आपको परिवार में अनचाहे अतिथि के आने से थोड़ा कष्ट मिल सकता है। सेहत संबंधित बातों को नजरअंदाज न करें।
उपाय- फटकरी से दांत साफ करें।

तुला- आज आपकी जीवनशैली में परिवर्तन लाने की अवश्यकता है। खुद को अधिक स्वस्थ रखने का प्रयत्न करें। सेहत का ध्यान रखें। किसी सहपाठी से मिल सकते हैं। परिवार में किसी आयोजन की सलाह  हो सकती है। जिसमें आपकी विशेष भूमिका रहेगी।
उपाय- कच्चे दूध का तिलक लगाएं।

वृश्चिक- आज आप पुरानी बातों को याद करके व्यथित होंगे। अपने मन को शांत रखने के लिए संगीत अच्छा माध्यम हो सकता है। व्यापारिक मसलें सुलझेंगे और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर में प्रगती नजर आएगी। अपने ऊपर संयम और आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय- कौए को मीठी रोटी दें।

धनु- आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से भेंट हो सकती है। उनसे मनचाहा मिलने में देरी होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। अधिक लापरवाही नुकसान देगी। नींद से संबंधित परेशानी रहेगी।
उपाय- गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें।

मकर- आज आप गंभीर परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। अपने आपको शांत महसूस करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए ऊर्जा बनी रहेगी। विवाह की बातचीत चल सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें। माता का सहयोग जरुरी है।
उपाय- किसी गरीब को मीठा शर्बत पिलाएं।

कुंभ- किसी धार्मिक स्थल पर वरिष्ट लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। आपकी पर्सनैलिटी कई लोगों को प्रभावित करेगी। अपने करियर को आगे बढ़ाने का बेहतरीन मौका आपके हाथ लगेगा। सहकर्मियो के सहयोग से सफलता मिलेगी।
उपाय- मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर मंदिर में रख दें।

मीन- मीन राशि वाले परिवार संबंधित किसी मसले में उलझ सकते हैं। बड़ों की सहयमती लेकर कोई निर्णय लेना सही रहेगा। व्यापार में किसी महिला से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिती सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को परिक्षा में सफलता मिलेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!