Tarot Card Rashifal (22nd April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Apr, 2021 09:52 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन कोई विपत्ति टलेगी। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़ा कोई निर्णय करने से पहले अपने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन कोई विपत्ति टलेगी। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़ा कोई निर्णय करने से पहले अपने जीवनसाथी का सहयोग लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी काम से खुशी मिलेगी।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

वृष- शेयर मार्किट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मन में बहुत दिनों से चल रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। 
उपाय- शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें। 

मिथुन- आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफल होंगे। आपके सराहनीय काम की वजह से प्रमोशन मिलेगा। घर में किसी बड़े बदलाव के भी संकेत नजर आ रहे हैं। 
उपाय- गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

कर्क- आज घर में किसी मेहमान के आने की स्थिती बन रही है। बाहरी भोजन से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान रखें। अपने व्यवहार में मधुरता लेकर आएं। बिना बात के चिढ़ना नुकसानदायक होगा। 
उपाय- मां काली को काले चने का भोग लगाएं।

सिंह- आज कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। करियर में उन्नति के अवसर बनेंगे। अपने किसी विश्वास पात्र पर अपना कार्यभार सौंप कर मुक्त हो सकते हैं। पिता से विशेष लाभ मिलेगा। उदर संबंधित विकार पैदा होंगे। 
उपाय- गणेश जी को लड्डूओं का भोग लगाएं।

कन्या- आज के दिन करियर में थोड़ी रुकावट आ सकती है। अपने कार्यों को कूटनीतिक तरीके से निकालने की कोशिश करें। आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। वाकपटुता मुश्किलों से निकालेगी।
उपाय- संध्या के समय गुड़ का सेवन करें।

तुला- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यशैली में बदलाव लाने की अवश्यकता है। आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलेगी। 
उपाय- सफेद फूल अपने बैडरुम में लगाएं।

वृश्चिक- किसी विश्वसपात्र व्यक्ति के मनमुटाव होने की स्थिती बन सकती है। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। परिवार में किसी महिला से विवाद हो सकता है। आर्थिक रुप से किसी से पैसे उधार लेने की संभावना है। 
उपाय- भगवान शिव को चंदन अर्पित करें।

धनु- आज का दिन व्यापार के लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति होने के योग हैं। बॉस से लाभ मिल सकता है। अचानक से आपके स्वभाव में गुस्सा आने की संभावना है। रक्त संबंधित रोंगों का ध्यान रखें। 
उपाय- सुपारी महालक्ष्मी को चढ़ाएं।

मकर- आज के दिन पैसों की अवक बढ़ेगी लेकिन खर्च भी अधिक होगा। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। प्रापर्टी से जुड़े विशेष लाभ भी मिलेंगे। अपने बड़ों का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। 
उपाय- घर की दहलीज पर गंगा जल छिड़कें।

कुंभ- आज कोई नया काम सीखने के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में सकारत्मकता बनी रहेगी। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान हो सकती है। अपने पिता के कठोर व्यवहार से ह्रदय बहुत दुखी होगा। 
उपाय- सफेद रंग के वस्त्र पहनें।

मीन- आज परिवार के लोगों के साथ कहीं घुमने का प्लान बन सकता है। लव रिलेशन में सुधार आएगा। घुटनों से संबंधित कोई परेशानी आएगी। पैसों के लेन-देन में सतर्कता रखें। 
उपाय- पीपल के पेड़ पर पानी में शहद डालकर जल दें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!