Tarot Card Rashifal (20th March 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Mar, 2021 07:35 AM

tarot card rashifal

मेष- आज के दिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। व्यावसायिक स्थिती सामान्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। व्यावसायिक स्थिती सामान्य रहेगी।  कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति पर शक न करें। 
उपाय- शकरकंद का दान करें।

वृषभ- आज का दिन निवेश के लिए बहुत उत्तम है। जीवन में किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा सौदा हाथ लगेगा। उदर संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- महालक्ष्मी के मंदिर में मखाने दान करें।

मिथुन- आज के दिन आर्थिक रुप से समृद्धी आएगी। जैवरात  पर धन खर्च कर सकते हैं। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने के योग हैं। जॉब से संबंधित कोई बड़ा समाचार मिलेगा। पिता के साथ किसी बहस में न पड़ें। 
उपाय- नील जमीन में दबाएं।

कर्क- आज का दिन कहीं बाहर खाने-पीने जा सकते हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई प्रपोजल आने की भी संभावना है। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। परिवार का विशेष साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- संतरे दान करें।

सिंह- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। भविष्य की अधिक चिंता न करें। अपने ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार आ सकता है। व्यापार में धन आगमन की स्थितियां बनेंगी। करियर की दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक हनुमान जी के मंदिर में जलाएं। 

कन्या- आज का दिन किसी महिला बुजुर्ग का साथ या लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। परिवार की उन्नति होगी। किसी धार्मिक स्थान पर धन खर्च कर सकते हैं। नौकरी या व्यापार में तरक्की के लिए मार्गदर्शन की जरूरत है। 
उपाय- सूर्य देव को गुड़ डालकर जल दें।

तुला- महिला जातको के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से धन लाभ होने के योग हैं। स्थानांतरण होने की भी संभावना है। परिवार में भरपूर खुशियां रहेंगी। आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी।
उपाय- हरी मूंग पक्षियों को डालें।

वृश्चिक- आज का दिन आपकी समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला मित्र का विशेष साथ मिलेगा। किसी अच्छे सलाहकार से व्यापार को बढ़ाने की कोशिश करें। नौकरी के लिए संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। 
उपाय- पीपल के पत्तों पर राम नाम लिखकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

धनु- आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आनंद और समृद्धि वापिस आएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मसला सुलझाने के कगार पर पहुंचेगा। भोग विलास पर धन खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य लाभ होगा। 
उपाय- कमल के फूल विष्णु जी पर चढ़ाएं।

मकर- आज का दिन व्यवसाय में सफलता लाएगा। आप अपने निर्धारित किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति को और भी अच्छा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। धन व्यर्थ के कामों पर अधिक खर्च होगा।
उपाय- रात को दूध का सेवन न करें।

कुंभ- आज का दिन परिवार में किसी नए सदस्य के शामिल होने के योग हैं। रिश्ते की बातचीत सफल रहेगी। जीवन में मधुरता बनेगी। नया घर या जमीन लेने की योजना भी हो सकती है। व्यापार में धन निवेश करने से पहले आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर लें। 
उपाय- नीम के पेड़ पर सरसों का तेल अर्पित करें।

मीन- आज का दिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु मानसिक अवसाद बन सकता है। जीवनसाथी के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा परंतु हानि होने का भय बना रहेगा। किसी अधेड़ व्यक्ति के हस्तक्षेप से परिवार में कलेश हो सकता है। 
उपाय- आटे की गोलियां मछलियां को डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!