Tarot Card Rashifal (31st March 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Mar, 2021 07:39 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन शारीरिक परिश्रम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिती बेहतर होगी। किसी व्यापार में कोई बड़ा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन शारीरिक परिश्रम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिती बेहतर होगी। किसी व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने के लिए उचित परामर्श लें। विवाह प्रस्ताव में सफलता मिलेगी।
उपाय- गाजर का दान करें।

वृष- आज का दिन निवेश संबंधी कामों में सफलता दिलवाएगा। जमीन-जायदाद से धन आने के योग हैं। विद्यार्थी जीवन के लिए दिन अच्छा है। अनुशासन में रहें, जिससे की सफलता आपका साथ निभाएगी।
उपाय- साबुत बादाम हनुमान जी के मंदिर में रखें।

मिथुन- इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। रिलेशनशिप बेहतर होने की स्थिती बनेगी। लवर से मुलाकात करने का प्रयास करें। 
उपाय- छोटे बच्चों को चॉकलेट दें।

कर्क- आज का दिन व्यापार में सोच-विचार करने के बाद निवेश करें। आपके सहायक लोग काम में थोड़ी परेशानी दे सकते हैं। किसी नई तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का मन हो सकता है। 
उपाय- केसर का तिलक नाभि, जुबान और माथे पर लगाएं। 

सिंह- आपके निर्धारित किए गए लक्ष्य आज पूरे होंगे। बहुत समय के बाद आपकी किसी प्रिय से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। एड़ियों या पैर संबंधित परेशानी आ सकती है। वक्त अच्छा व्यतित होगा।
उपाय- तुलसी की माला भगवान विष्णु को चढ़ाएं।

कन्या- आज आप अपने व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत की चिंता लगी रहेगी। साज-सज्जा में विशेष रुचि बनेगी।
उपाय- मयूर पंख का इस्तेमाल पूजा में करें।

तुला- आज का दिन विवाह संबंधी काम सफल होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए धन निवेश की अवश्यकता पड़ सकती है। घर में किसी बड़े से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
उपाय- सफाई कर्मचारी को भोजन करवाएं।

वृश्चिक- आज का दिन युवा वर्ग के लिए खासा उत्साहजनक रहेगा। निर्णय लेने से पहले अधिक सोच-विचार करें। अपने किसी रोल मॉडल से प्रेरणा लें । दिन अच्छा व्यतित होगा। अपच की समस्या हो सकती है। 
उपाय- लस्सी का दान करें।

धनु- आज का दिन आपके मुंहफट रवैये के कारण लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है। अपना रवैया थोड़ा चेंज करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की अवश्यकता है। अपनी माता से रिलेशनशिप बिगड़ सकते हैं।  
उपाय- नमकीन कौए को डालें।

मकर- आज शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। काम में मन कम ही लगेगा। अपनी निर्णय क्षमता को बढ़ाएं और कार्यों को समय पर पूरा करें। व्यक्तित्व से लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।
उपाय- आवारा कुत्ते को बिस्किट डालें।

कुंभ- काम से संबंधित कुछ चिंताएं आपको सता सकती हैं। करियर को लेकर कोई विशेष निर्णय लेने की अवश्यकता है। आज आपका मन थोड़ा स्थिर रहेगा। नए और सूझवान लोगों की संगत आपको प्रेरणा देगी। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। 
उपाय- आक के वृक्ष को दूध दें।

मीन- आज के दिन आपको विशेष परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित काम आपके पक्ष में होंगे। बातों से आप किसी का भी मन जीत सकते हैं। जरुरत की चीज़ों पर धन खर्च होगा लेकिन आवक अच्छी रहेगी।
उपाय- तिल के लड्डू भैरव मंदिर में चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!