Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Apr, 2021 08:55 AM
मेष: आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है। नौकरी के मसले में
मेष: आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में समस्या रह सकती है। नौकरी के मसले में खुद के आलस्य के कारण नाकामी हाथ लगेगी। सहोदर से विशेष सहायता मिलेगी।
उपाय: देसी चीनी जल प्रवाह करें।
वृष: मन किसी अज्ञात भय में रहेगा। आज आपके शब्द भी आप का साथ नहीं देंगे। विद्या के लिहाज़ से दिन समान्य रहेगा। धन के मामले में कुछ राहत मिलेगी।
उपाय: सुरमा दान करें।
मिथुन: आप के व्यापार में विस्तार करने का समय आ गया है। नए लोगों से सम्पर्क करें। बर्तन की खरीदारी करने का योग है। बड़ी उलझनों से बचने के लिए वाणी मधुर रखें।
उपाय: इमली का दान करें।
कर्क: किसी युवा व्यक्ति का साथ आपको सकारात्मक परिणाम देगा। स्थान परिवर्तन लाने जैसे ख्याल मन में आ सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय: अर्धनारीश्वर रूप की पूजा करें।
सिंह: कई बार आपको निराशा घेर सकती है लेकिन अंत में आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। घर के बड़ों की राय से धन निवेश करें।
उपाय: केसर का हलवा बांटते रहें।
कन्या: आजीविका को चलाने के लिए किसी भी कार्य को छोटा न समझें। धन कमाने का कोई भी अवसर न जाने दें। आपके प्रेम सम्बन्ध कुछ समय के लिए परेशानी में आ सकते हैं।
उपाय: केले के पत्ते पर भोजन करें।
तुला: कई प्रकार के कैरियर से जुड़े हुए रस्ते खुलेंगे। ज्ञान के स्तर को बढ़ाएं। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है।
उपाय: मूली दान करें।
वृश्चिक: आज के दिन आपके घर कोई प्रिय मेहमान आएगा। कोई अती शुभ समाचार आपको प्रसन्न करेगा। जब आपके सामने जॉब के एक से अधिक आफ़र आएं तो धन को प्राथमिकता दें।
उपाय: विकलांग को जलेबी खिलाएं।
धनु: आज निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। धन सुख साधनों पर खर्च होगा। पहले से संचय की जमा पूंजी का लाभ मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।
उपाय: भैरव चालीसा का पाठ करें।
मकर: आज कई प्रकार के व्यंजन खाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रियजन के घर आमंत्रित होंगे। व्यवसाय में उन्नति एवं विकास होगा।
उपाय: राधाकृष्ण मंदिर में पुष्प अर्पित करें।
कुंभ: किसी काम का प्रशिक्षण लेना लाभ देगा। गुरुजनों का साथ मिलेगा। आप का दृढतापूर्वक कार्य करते रहना ही आपको प्रसिद्धि दिलाएगा।
उपाय: बेसन के पकौड़े मजदूरों को खिलाएं।
मीन: स्वाभिमान से बढ़ कर कुछ नहीं होता तो किसी भी प्रकार का समझौता आपको भविष्य में दुखी ही करेगा। पैसों के मामले पर ज़्यादा भरोसा न करें।
उपाय: तांबे का छल्ला पहनें।