Tarot Card Rashifal (6th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Apr, 2021 09:08 AM

tarot card rashifal

मेष: अपने सुनहरे सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। सही निर्णय से आपको भविष्य में कामयाबी हासिल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: अपने सुनहरे सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। सही निर्णय से आपको भविष्य में कामयाबी हासिल होगी। अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। चाचा से व्यापारिक फायदा हो सकता है। 
उपाय: तंदूर की रोटी कुत्ते को खिलाएं।

वृष: घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन करने की सोच रहे हैं तो हो सकता है घर वाले आपका साथ न दें। घर में अच्छा माहौल बनाएं रखें। धन अर्जन के साधन कम होने की आशंका है। 
उपाय: काला नमक किसी भिखारी को दें।

मिथुन: बड़ी संख्या में आज आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। कई दिनों के बाद कुछ नया सीखने का अवसर आपके सामने आ रहा है। उन्नति के नए रस्ते खुलेंगे। अच्छी लीडरशिप में आप सफल होंगे। 
उपाय: चांदी का सिक्का अपने पास रखें।

कर्क: समय के महत्व को समझें और अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कर्मठता से काम करें। जो लोग आपके काम को प्रभावित करते हों ऐसे लोगों से दूर रहें। 
उपाय: मीठा पान शिव मंदिर में चढ़ाएं।

सिंह: आर्थिक सहायता लेने के इरादे से बढ़ाए गए सम्पर्क आज सफल होंगे। मुकदमेबाजी में आपकी जीत होनी संभव है। अपने सहायक लोगों से सम्बन्ध न खराब करें। 
उपाय: मेहंदी दान करें।

कन्या: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकार से लाभ मिलेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके विवाहिक जीवन को कोई तीसरा व्यक्ति प्रभावित कर सकता है। 
उपाय: चरी दान करें।

तुला: विदेश से धन का आना हो सकता। आप बड़ी उलझनों के बाद ही अपना विवाह संबंधी फैसला ले पाएंगे। व्यापार के लिए दिन उत्तम है।
उपाय: जीरा दान करें।

वृश्चिक: आपको व्यापार से जुड़ी कोई चिंता सताती रहेगी। पहले से बेहतर आर्थिक विकास के लिए आपको अभी से योजना बनानी पड़ेगी। परिवार में चल रही तनातनी आपको आपको नुकसान दे सकती है। 
उपाय: 21 पान के पत्तों की माला गणेश जी को समर्पित करें।

धनु: किसी प्रकार के कॉन्ट्रैक्ट के काम में आपको लाभ ही मिलेगा। अनेक बाधाओं के बाद आपको अपने प्रिय से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। किसी जटिल समस्या से आपका कोई मित्र आपको निकालेगा। 
उपाय: सिंधकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

मकर: महिला कर्मचरियों के लिए कार्यस्थान में कुछ दिक्कत आ सकती है। वाणिज्य के क्षेत्र में दिन लाभ देने वाला है। हिसाब किताब में हुई गलती बड़ा लॉस देगी सावधान रहें।
उपाय : गुड़ से बनी मिठाई बांटें।

कुंभ: आज धन और सम्पदा प्राप्ति के अच्छे योग हैं। आज किसी निर्जन स्थान कि यात्रा हो सकती है। पिता के साथ मन की बात शेयर करें। उनके काम की तरफ अपना रुझान बढ़ाने से लाभ होगा। 
उपाय: अशोका ट्री के नीचे बैठ मां लक्ष्मी के मन्त्रों को जाप करें।

मीन: आपको गुप्त शत्रुओं का भय सता सकता है। मुकदमे से रिलेटेड कोई बात आगे बढ़ेगी। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जॉब ऑफर को हाथ से न गवाएं। 
उपाय: बिल्व पत्र को शंकर भगवान को चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!