Tarot Card Rashifal (14th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2021 09:19 AM

tarot card rashifal

मेष: आप प्रतिष्ठा पाकर धन अर्जित करेंगे। नौकरों से जुड़ी कोई परेशानी हल होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्वान

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आप प्रतिष्ठा पाकर धन अर्जित करेंगे। नौकरों से जुड़ी कोई परेशानी हल होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्वान और अच्छे चरित्र के लोगों से सम्पर्क लाभ देगा। आपके अंदर अच्छे गुणों का प्रभाव बढ़ेगा। 
उपाय: सिर नंगा न रखें।

वृष: दिल सम्बन्धी कोई तकलीफ़ बढ़ सकती है। धन के मार्ग खुलेंगे। झूठे और वहमी लोगों का साथ न करें। लोहे के काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए आइडियास को लाने की ज़रूरत है। 
उपाय: गाय की सेवा करें।

मिथुन: उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्ति में कुछ अड़चनें आएंगी। पैसों को लेकर धोखाधड़ी हो सकती है। सावधान रहें। सरकारी और ठेकेदारी के कामों में सफ़लता मिलेगी। विदेशी धन कमाने के भी योग हैं। 
उपाय: तांबे का पैसा गले में धारण करें।

कर्क: परिवार में कोई बड़ा परिवर्तन लाने का निर्णय आपका सही सिद्ध होगा। भाइयों का सहयोग शांति देगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के लिए धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के कामों  में ऊर्जा खर्च होगी।
उपाय: लोहे की गोली को लाल रंग कर अपने पास रखें।

सिंह: किसी के आगे आवश्यकता से अधिक झुकना आपके स्वाभिमान को हानि पहुंचाएगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई टेक्नोलॉजी का सहारा लें। नौकरी मिलने में अभी कुछ देर होगी।
उपाय: पांच पीले फूल शिव मन्दिर चढ़ाएं।

कन्या: गलत संगत से बच कर रहना चाहिए। कई बार बिना दोष के भी दंड भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैसों को लेकर थोड़ा कंजूस रवैया ही उचित रहेगा। गले की तकलीफ बढ़ सकती है। 
उपाय: चावल और दूध का दान करें।

तुला: भाग्योदय के अच्छे अवसर मिलेंगे। बहन का भी विशेष सहयोग मिलेगा। लड़ाई-झगड़े से दूर रहने में ही भलाई है। होटल, और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। 
उपाय: छुहारे उबाल कर जल प्रवाह करें।

वृश्चिक: साहसी और बुद्धिमानी होना ये आपके व्यक्तिव के खास गुण हैं, जो लोगों के आकर्षण का कारण बनते हैं। व्यापार में धीमी गति से धन आएगा। नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। 
उपाय: दोपहर के समय बच्चों को फल बांटें।

धनु: कला से विशेष लगाव बढ़ेगा। पाक कला में विशेष रुचि बनेगी। आपकी मेहनत से आप धन के अच्छे स्रोत बना सकते हैं।  समय-समय पर अच्छा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। जिससे आपको भविष्य में आसानी होगी। 
उपाय: सुती लाल रुमाल अपने पास रखें।

मकर: ससुराल वालों की तरफ से कोई उपहार मिलने वाला है। आपकी समाज में प्रतिष्ठा और भी बढ़ती जाएगी। छात्रों के लिए कुछ नया सीखने के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। 
उपाय: लाल भैंस की सेवा करें।

कुंभ: कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। लॉटरी और सट्टे से लाभ हो सकता है। कभी भी धन रात्रि के समय उधार न दें। व्यापार में कोई बड़ी उथल पुथल हो सकती है। निवेश के निर्णय सोच समझ कर लें। 
उपाय: चौमुखा दीपक पश्चिम दिशा में जलाएं।

मीन: रोज़ी-रोटी से जुड़े कार्य सिद्ध होंगे। पैसे की आवक बनी रहेगी। दूर के रिश्तेदारों का आना हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। 
उपाय: कीकर की दातुन करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!