Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Aug, 2021 07:56 AM
मेष: सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। अज्ञात भय से मन विचलित रहेगा।
मेष: सम्पत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। अज्ञात भय से मन विचलित रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी नोक-झोंक होगी। भवन निर्मण के कार्यों में धन खर्च होगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
वृष: काम में मन लगाने की आवश्यकता है। भटकाव की स्थिति रहेगी। आजीविका के लिए दूसरे शहर जाना हो सकता है। मित्रों से अच्छी मुलाकात होगी। भूतकाल की गलतियों को न दोहराएं।
उपाय: चाय की पत्ती दान करें।
मिथुन: स्वभाव में शीतलता लाएं। अधिक झुंझलाहट आपके रिश्तों में खटास ला सकती है। व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। धन के मामलों में सतर्कता बरतें। अपने नैतिक मूल्यों को न छोड़ें।
उपाय: सफेद गाय की सेवा करें।
कर्क: पैतृक संपत्ति मिलने के रास्ते आसान होंगे। बूआ या मौसी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी पाने के लिए अधिक प्रयास करें। किसी पड़ोसी से बहस हो सकती है। अपने प्रतिष्ठा का खास ध्यान रखें।
उपाय: चांदी धारण करें।
सिंह: कार्य स्थल में कोई बड़ा परिवर्तन आने वाला है। भविष्य की चिंता बढ़ सकती है। चापलूसों से सावधान रहें। पिता के व्यापार में लाभ होगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
उपाय: गणेश पूजन करें।
कन्या: आज सूर्य समान आपका यश और कीर्ति बनेगी। रिश्तेदारों में भी चर्चा का विषय बनेंगे। धन के अधिक खर्च होने के भी योग हैं। ज़्यादातर धन गैर जरूरी चीज़ों पर खर्च होगा। छाती के विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
उपाय: साबूत मूंग पक्षियों को डालें।
वृश्चिक: दिन की शुरुआत मंगल कार्यों से होगी। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ सकती है। अपने से बड़ों की बात को अनसुना न करें। उनकी राय आपको भविष्य में लाभ देगी। जॉब से रिलेटेड परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय: कमल का फूल लक्ष्मी जी को अर्पित करें।
धनु: मन की उदासीनता के कारण आप कहीं आउटिंग का प्लान बना सकते हैं। नौकरी की जो भी ऑफर मिले उसे स्वीकार कर लें क्योंकि कोई भी काम छोटा- बड़ा नहीं होता और इस समय आपका ध्यान आजीविका चलाने की तरफ होना चाहिए।
उपाय: सतरंगी रेशमी धागा केले के पेड़ पर बांधे।
मकर: व्यापारिक मसलों में औरतों को दख़ल अंदाजी घर में टकराव का कारण बन सकती है। आपको परिवार में सामंजस्य स्थापित करना है। सरकारी कामों में कुछ सफ़लता हाथ लग सकती है।
उपाय: सफाई कर्मचारी को रोटी खिलाएं।
कुंभ: धन संचय करने का आपका प्रयास अधिक सफल नहीं हो पाएगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च हो सकता है। ट्रांसफर होने की बात अभी टल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मसलों में धन और समय खर्च होगा।
उपाय: उड़द की दाल के भल्ले भैरव जी को भोग लगाएं।
मीन: विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। अपने खाली समय में आपको अपनी कला को और भी निखारना चाहिए। घर के किसे बड़े से धन की सहायता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन के योग हैं।
उपाय: नमक का पोंछा घर में लगाएं।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com