Tarot Card Rashifal (19th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Apr, 2021 08:59 AM

tarot card rashifal

मेष: आपके कई महत्वपूर्ण फैसले निलंबित हो सकते हैं। अपने मन की न होने पर आपको मायूसी हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आपके कई महत्वपूर्ण फैसले निलंबित हो सकते हैं। अपने मन की न होने पर आपको मायूसी हो सकती है। संचय किया धन खर्च हो सकता है। नौकरी में सफ़लता के लिए अपनी योग्यता बढ़ाएं। 
उपाय: गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृष: ससुराल की सहायता से आप व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। कुछ बातों को लेकर अपने भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी के लिए अच्छा दिन है। बॉस का सामना करने से परहेज़ करें। 
उपाय: राम दरबार का चित्र लगाएं।

मिथुन: भविष्य में निवेश करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन खर्च के कारण भी बन रहे हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश ख़त्म होने वाली है। जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलेगा। 
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क: कर्ज मुक्ति के अच्छे योग हैं। पैसे आने के अच्छे स्रोत बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों में भी आप चर्चा का विषय बनेंगे। वाणिज्य में क्रय-विक्रय बढ़ेगा। घर में दादा या ताऊ के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। 
उपाय: पीला कद्दू दान करें।

सिंह: विद्यार्थियों को नए-नए विषयों के ज्ञान लेते रहना लाभदायक होगा। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी निकटता बढ़ेगी। विवाह की बात भी आगे बढ़ेगी। धन की आवक सामान्य रहेगी। किसी को उधार भी देना पड़ सकता है।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या: किसी की जिम्मेदारी लेना अधिक नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार में घाटे के योग हैं इसलिए किसी बड़े निवेश से बचें। पत्नी के सेहत में पहले से सुधार दिखेगा। 
उपाय: गेरू को चलते पानी में प्रवाहित करें।

तुला: बच्चों की विद्या एवं शादी पर धन खर्च के योग हैं। पैसों को ब्याज पर देना लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापारियों के लिए भी दिन उत्तम रहेगा।
उपाय: खट्टी-मीठी टॉफियां बच्चों में वितरित करें।

वृश्चिक: सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है परन्तु धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं निजी क्षेत्र से जुड़े लोगों में आर्थिक असंतोष व्याप्त रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में कोताही न करें। 
उपाय: कौए को बूंदी डालें।

धनु: समाजिक रुतबा बढ़ाने के लिए अपने विश्वासपात्र लोगों से सम्बन्ध खराब न करें। कभी भी पैसों के मसले को रिश्तों में न लाएं। आपकी कईं अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। विवाह निमंत्रण भी आने का योग है। 
उपाय: लाल ओर हरी चूड़ियां सुहागिनों को दान करें।

मकर: आपके अंदर धार्मिकता का वेग अधिक बढ़ रहा है। आध्यात्मिक उन्नति होने की पूरी संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी पाने की कामना जल्द ही पूरी होगी। 
उपाय: चंडी पाठ करें।

कुंभ: सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी घनिष्ट मित्र के व्यापार की प्लानिंग लाभ देगी। रूटीन में परिवर्तन के योग हैं। कई बार अनजान व्यक्तियों की सहायता भी लाभ दे जाती है इसलिए सबसे प्रेम से व्यवहार करें। 
उपाय: सरसों का तेल नीम की जड़ में डालें।

मीन: बहुत समय पूर्व किए हुए आपके निवेश, अब आपको अच्छा फल देंगे। आर्थिक तंगी दूर होती दिख रही है। किसी की सिफारिश से नौकरी पाने में कामयाब रहेंगे। व्यापारी वर्ग कुछ उदासीन रह सकता है। 
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!