Tarot Card Rashifal (20th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Apr, 2021 08:57 AM

tarot card rashifal

मेष: नौकरी पाने के अवसर हाथ से निकलते नज़र आएंगे। फिर भी आशा की एक किरण बनी रहेगी। व्यापार में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: नौकरी पाने के अवसर हाथ से निकलते नज़र आएंगे। फिर भी आशा की एक किरण बनी रहेगी। व्यापार में प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए अपने से नीचे के लोगों को संतुष्ट रखें। धन की बढ़ोतरी के लिए नए नए तरीके अपनाएं। 
उपाय: लाल चंदन शंकर जी को समर्पित करें।

वृष: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का साथ मिलेगा। 
उपाय: केसर का हलवा बांटें।

मिथुन: कार्यस्थल में सहकर्मी के साथ मिलकर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लेना उचित रहेगा। केवल अपने कंधो पर जिम्मेदारी न लें। भाई से पैसे की सहायता मिल सकती है। 
उपाय: कन्याओं को हरी चूड़ियां दें।

कर्क: स्वभाव में स्वास्थ्य के कारण चिड़चिड़ापन आ सकता है। आपको अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने की ज़रूरत है। व्यापार में ससुराल के रिश्तेदारों का साथ लेना आगे चल कर नुकसान देगा। 
उपाय: मीठी रोटी पक्षिओं को डालें।

सिंह: ऑनलाइन कारोबार से आपको अच्छा लाभ मिलेगा इसलिए आपको तकनीक का सहारा लेना चाहिए। घर के किसी वृद्ध की तबियत बिगड़ सकती है। जिस कारण धन खर्च होगा। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। 
उपाय: बच्चों को गुड़ की मिठाई बांटें।

कन्या: बड़ों की डांट के कारण आपका मूड खराब रह सकता है। अपनी गलतियों को मानने की आदत डालें। व्यापार में वृद्धि के लिए आपको किसी के साथ भागीदारी करनी पड़ेगी। जॉब की इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। 
उपाय: मां लक्ष्मी को आलता चढ़ाएं।

तुला: चापलूस और स्वार्थी साथियों से अपने परिवार को दूर रखें वरना आपसी कलेश बढ़ सकता है। समय पर आपके अच्छे मित्र काम आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में दिक्कत आ सकती है। 
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक: परिवार के सहयोग से बड़ी मुश्किलें भी टल जाती हैं। घरवालों का विशेष लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। बॉस से पुरस्कार मिलने के योग हैं। 
उपाय: बरगद के पेड़ को शहद डाल कर जल चढ़ाएं।

धनु: हर बात मुंह पर करने की आपकी आदत से लोग आहत हो सकते हैं। बात करने की अच्छी कला सीखने की ज़रूरत है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। जॉब में परिवर्तन आने की संभावना है। 
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

मकर: विवाह की बात सफल होगी। जल्द ही किसी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धन के साधन बनेंगे। उधार लिया पैसा भी वापस आएगा। नौकरी में प्रमोशन अभी कुछ दिनों तक टल सकती है। 
उपाय: मां काली को पान चढ़ाएं।

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। धन की आवक सामान्य रहेगी। व्यापार में काम कर रहे लोगों की तरफ से परेशानी आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे।
उपाय: श्रृंगार सुहागिनों को दान करें।

मीन: आज का दिन आपके लिए कोई सुखद समाचार लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। 
उपाय: कन्याओं को पिस्ता फ्लेवर दूध दें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!