Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Apr, 2021 08:47 AM
मेष: आज पदोन्नति के अच्छे योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। बहन को धन
मेष: आज पदोन्नति के अच्छे योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। बहन को धन की सहायता करनी पड़ सकती है। नौकरी में समय ठीक रहेगा।
उपाय: इलायची माला मन्दिर में चढ़ाएं।
वृष: व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर धन खर्च होगा। कार्यस्थल में किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। धन के फैसले घर के बड़ों पर छोड़ दें। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे।
उपाय: सतरंगी रुमाल पास रखें।
मिथुन: व्यापारिक अनुबंध लाभ देंगे। आर्थिक भविष्यफल अच्छा रहेगा। विवाह में विलम्ब हो सकता है। घर-परिवार में किसी को सेहत सम्बन्धी दिक्कत हो सकती है।
उपाय: अलसी दान करें।
कर्क: घर के वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विशेष ध्यान रखें। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। नौकरी में मानहानि होने की सम्भावना है। सम्बन्धों को और अच्छा करने के लिए उपहार देते रहें।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।
सिंह: साझेदारी से लाभ मिलेगा। प्रॉफिट का कुछ हिस्सा अच्छे कार्यों में खर्च होगा। साले से कोई विशेष मदद मिल सकती है। आपकी समाज में अच्छी धाक बनेगी। रिश्तों में खटास आ सकती है।
उपाय: विष्णु आराधना करें।
कन्या: अपने प्लान हर किसी को न बताएं। ऐसा करने पर आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। घर के लोगों का साथ मिलेगा परन्तु आर्थिक मदद के लिए बाहर वाले सहायी होंगे। दांपत्य जीवन तनावग्रस्त हो सकता है।
उपाय: पेंसिल दान करें।
तुला: तकनीकी जानकारी बढ़ाने से व्यापार में लाभ मिलेगा। रोज़गार में सफ़लता मिलेगी। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी। माता को घुटनों अथवा बीपी संबंधी परेशानी आ सकती है।
उपाय: पान के पते पर श्रीं लिख कर तिजोरी में रखें।
वृश्चिक: आपका अनुभव लाभ देगा। बड़ों की राय भी मानना उचित रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्य सिद्धि के योग हैं। धन संचय में कुछ परेशानी आ सकती है। संध्या के समय की गई डील सफल सिद्ध होगी।
उपाय: नेत्रहीन व्यक्तियों को छड़ी भेंट करें।
धनु: यकीनी योजनाओं में धन लगाना ही सही फैसला रहेगा। रिस्क से आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। धन अधिक मात्रा में खर्च होगा।
उपाय: हल्दी घोल कर उस से स्वस्तिक मुख्य द्वार पर बनाएं।
मकर: निजी स्तर पर किए गए साइड बिज़नेस में अच्छी आय होगी। जीवनशैली को और अच्छा करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को धन की दिक्कत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों में तनाव कम होगा।
उपाय: रोटी पर मीठा रख कर सफाई कर्मचारी को दें।
कुंभ: तबादले के योग बन रहे हैं। अच्छी खबर का लम्बा इंतज़ार ख़त्म होगा। लेखन में प्रगति होगी। धन का प्रवाह ठीक रहेगा। किसी का पैसा उधार चुकाने के लिए आपको थोड़ी मोहलत और मिल सकती है।
उपाय: खट्टी-मीठी गोलियां बच्चों को खिलाएं।
मीन: समय का अभाव आपके रिश्तों में दूरी ला सकता है। जीवित लोगों की कद्र करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। धन कमाने का जुनून और भी हावी हो सकता है। हमेशा सही और नैतिक तरीकों से ही पैसा कमाएं।
उपाय: बर्फ दान करें।