Tarot Card Rashifal (29th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Apr, 2021 07:44 AM

tarot card rashifal

मेष: आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी चिंतित कर सकती है। धन की आवक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी चिंतित कर सकती है। धन की आवक सामान्य रहेगी। व्यापार में सफलता के योग हैं। जॉब के खतरे में आने की संभावना है।
उपाय: मूली दान करते रहें।

वृष: विद्या पर धन खर्च होगा। किसी नए प्रकार के तकनीकी ज्ञान की प्राप्ति से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। पिता से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
उपाय: बकरी को चारा खिलाएं।

मिथुन: साझेदारी में कोई काम शुरू किया जा सकता है। आर्थिक संकट टलने की उम्मीद है। ननिहाल से विशेष सहायता मिलेगी। आपकी कोई यात्रा भी स्थगित हो सकती है। नौकरी में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा।
उपाय:  नीली चूड़ी ज़मीन में दबाएं।

कर्क: स्वभाव में चंचलता रहेगी। आपका बेफिक्र रवैया घर वालों को चिंता दे सकता है। धन संचय में कुछ दिक्कत हो सकती है। व्यापार को बढ़ाने की नई योजनाएं बनाएं। अधिक खर्च आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय: नंदी जी को पेड़े का भोग लगाएं।

सिंह: काम के तरीकों में परिवर्तन लाने से आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। भाग्य साथ देगा। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलेगी। धन उधार देना पड़ सकता है।
उपाय: मीठी रोटी दान करें।

कन्या: व्यापार में नए अनुबन्ध होंगे। जो कि भविष्य में व्यापार में विस्तार करेंगे। निजी कारणों से आपकी नौकरी में दिक्कत आ सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी छवि को और अच्छा करने के लिए व्यवहार में विनम्रता लाएं।
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

तुला: भाग्य में उन्नति होगी। आपके प्रेम सम्बन्ध नए मुकाम हासिल करेंगे। नौकरी में प्रमोशन अभी कुछ देर तक टल सकती है। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार में किसी से सहायता लेना उलझने बढ़ा सकता है।
उपाय: केले गणपति जी को चढ़ाएं।

वृश्चिक: पिता के व्यापार में आपकी भूमिका अधिक बढ़ेगी। आपके नए-नए आइडिया लाभ देंगे। नौकरी पाने का प्रयास करते रहें। जल्द ही सफ़लता मिलेगी। सरकारी कामों में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध अच्छे होंगे।
उपाय: हरी सब्जियां दान करें।

धनु: धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बनेगी। कहीं पारिवारिक यात्रा करनी पड़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपनी दिनचर्या को बदलने का प्रयास करें। किसी अच्छे मित्र से मुलाकात होगी और कई नई जानकारी आपको मिलेगी।
उपाय: अपने दादा जी के पांव छुएं।

मकर: धन की चिंता बनी रहेगी। ज़रूरत से अधिक खरीदारी न करें। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिलेग। पिता के स्वस्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
उपाय: उड़द दान करें।

कुंभ: कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए आपको बड़े अधिकारियों की मदद लेनी चाहिए। जमीन-जायदाद के मसले चिंता दे  सकते हैं। नौकरी मिलने के अच्छे अवसर हैं। व्यापार में निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर दान करने का अवसर मिलेगा।
उपाय: गुड़ से बना हलवा बांटते रहें।

मीन: समाजिक कार्यों में रुचि बनेगी। जन मानस की भलाई के लिए कार्य करते रहें। आपकी संतान के कैरियर के प्रति चिंता बनी रहेगी। घुटनों से सम्बन्धित परेशानी बढ़ सकती है। लोन लेने की प्रक्रिया में सफल होंगे।
उपाय: लक्ष्मी चालीसा पढ़ें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!