Tarot Card Rashifal (30th April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Apr, 2021 09:48 AM

tarot card rashifal

मेष: नौकरी के ऑफर आएंगे परंतु मनचाहा वेतन नहीं मिल पाएगा। संतोष से रहें समस्या का हल निकल आएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: नौकरी के ऑफर आएंगे परंतु मनचाहा वेतन नहीं मिल पाएगा। संतोष से रहें समस्या का हल निकल आएगा। व्यापार को चलाने के तरीके बदलें, लोगों का आकर्षण बढ़ेगा। सेहत में लाभ मिलेगा। 
उपाय: रामायण का पाठ करें।

वृष: प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। आपसी मतभेद कम होगा। कला की तरफ रुझान बढ़ने से विद्या प्रभावित हो सकती है। किसी प्रकार की वित्तीय सहायता पिता की तरफ से मिल सकती है। कार्यस्थल में थोड़ी उलझनें रहेंगी। 
उपाय: पीपल का वृक्ष लगाएं।

मिथुन : हाथ का हुनर सीखना भविष्य में सफलता दिलाएगा। किसी के अधीन रहकर कार्य करने पर आपके सपने साकार नहीं हो पाएंगे। प्रतियोगिता में सफ़लता मिलेगी। धन अर्जन के लिए कहीं दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। 
उपाय: नीली चूड़ियां किसी धर्म स्थान में रख आएं।

कर्क: आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आएगा। गम्भीर बीमारी का भय रहेगा। बहन से मिला धन थोड़ी मुश्किलें कम करेगा। साथ देने वाले मित्रों से सम्बन्ध बनाए रखें। आपके दयालु स्वभाव के कारण ही लोग आपके प्रशंसक बनते हैं। 
उपाय: पीपल का वृक्ष लगाएं।

सिंह: कठोर निर्णय लेने के बाद ही परिवार में कुछ सुधार आएगा। व्यापार में अनचाहे लोगों का हस्तक्षेप बढ़ सकता है। नौकरी पाने के लिए अपने सम्पर्क बढ़ाएं। भाई के मित्रों से लाभ मिल सकता है। 
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें

कन्या: परिवार में भेदभाव की स्थिति बढ़ेगी। अपने हक के लिए आढ़े आ रही रुकवटों से लड़ना होगा। धन की चिंता बनी रहेगी। गुजारे के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। मामा पक्ष का साथ मिलेगा। 
उपाय: तीन केले गणेश जी को समर्पित करें।

तुला: पदोन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी से सम्बन्धित कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार की बागडोर अपने बच्चों के हाथ पूर्ण रूप से न दें। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। अपनी परम्पराओं का पालन करते रहें। 
उपाय: घर के मुख्य गेट पर आम के पत्तों का बंधन वार लगाएं।

वृश्चिक: धन खर्च होने के रास्ते बन रहे हैं। उद्योग जगत में धीमी चाल रहेगी। जॉब की ऑफर मिल सकती है। महिलाओं के प्रति रवैया ठीक रखें अन्यथा भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। 
उपाय: मूंग सबूत पक्षियों को डालें।

धनु: व्यापारिक मसले किसी वित्तीय संकट से गुजर सकते हैं। पैसे का निवेश बड़ी सावधानी से करें। सोने की खरीदारी करने में लाभ मिलेगा। विवाह की बातचीत सफल होगी। हर तरह के लोगों से मेलजोल होगा। 
उपाय: नीम का वृक्ष लगाएं।

मकर: परिश्रम से प्राप्त धन सदैव आत्मिक शांति देता है। नैतिक मूल्यों को न छोड़ें। धन संचय करना सही निर्णय है। अनावश्यक व्यय आपको नुकसान देगा। पिता से विवाद में न उलझें।
उपाय: भुना हुआ आलू भैंस को डालें।

कुंभ: रोज़गार के लिए कोई नया काम सीखना पड़ेगा। कैरियर में बदलाव आने के योग हैं। सरकारी काम सफल होंगे। कला से जुड़े कामों में धन खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। पिता के कामों में सहयोग करें। 
उपाय: छुआरे हनुमान जी को चढ़ाएं।

मीन: तकनीकी ज्ञान प्राप्त करें। भविष्य में लाभ मिलेगा। बहन और जीजा के साथ मिल कर किसी गम्भीर मसले का हल निकलेगा। सरकारी काम बनेंगे। भाग्य साथ देगा। व्यापार सामान्य रहेगा। 
उपाय: पीला सूट पीपल को लपेंटे।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!