Tarot Card Rashifal (3rd august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2021 07:06 AM

tarot card rashifal

योजनाएं सफल होंगी। विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। व्यापार धीमी गति से बढ़ेगा। स्थाई नौकरी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: योजनाएं सफल होंगी। विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। व्यापार धीमी गति से बढ़ेगा। स्थाई नौकरी पाने में कामयाब रहेंगे। भूमि सम्बन्धी कार्य में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 
उपाय: गुलगुले भैरव जी को चढ़ाएं।

वृष: यात्रा स्थगित होने की आशा है। प्रेम प्रसंगों में तनाव होगा। व्यापार क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कम आय से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
उपाय: चांदी के बर्तन में पानी पिएं।

मिथुन: आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अच्छे लोगों का साथ करें। मन में किसी के प्रति द्वेष न रखें। धन संचय करने में मदद मिलेगी। जीवनसाथी को खुश रखें। दिनचर्या में परिवर्तन लाएं। प्रेम में वियोग सहना पड़ेगा। 
उपाय: अशोका ट्री लगाएं।

कर्क: दिनचर्या में परिवर्तन आएगा। मानसिक वेदना बढ़ेगी। व्यापार को कुछ समय तक के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के हाथ सौंप दें। नौकरी में कुछ सुधार रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग की आशा न करें। 
उपाय: बर्फी का भोग इष्ट को लगाएं।

सिंह: पूर्व नियोजित कार्यों में विशेष परिवर्तन आएगा। धन व्यय के साधन बनेंगे। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश करने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से सकारात्मक लाभ मिलेंगे। 
उपाय: बैल को गुड़ डालें।

कन्या: प्रतिद्वंदी हावी होंगे। अपने आत्मबल को कम न आंके। परिवारजनों का साथ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में सम्मलित होने का अवसर मिलेगा। ननिहाल पक्ष की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन संचय होगा। 
उपाय: पेड़े सफेद शिवलिंग पर चढ़ाएं।

तुला: प्रेम और सद्भभावना की मिसाल देखने को मिलेगी। किसी से आकस्मिक सहायता मिलेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी। बॉस का आश्वासन मिलेगा। 
उपाय: किताबें दान करें।

वृश्चिक: भागीदारी से लाभ मिलेगा। व्यापार को बढ़ावा देने वाली अलग-अलग योजनाएं बनाएं। दिन में व्यस्तता बढ़ेगी। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों से सम्पर्क बनेगा। 
उपाय: नाभि पर केसर का तिलक करें।

धनु: शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। घर वाले आपके निर्णय में स्वीकृति देंगे। अच्छे व्यंजन खाने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क होगा। कोई सुखद समाचार मिलेगा। 
उपाय: मक्का दान करें।

मकर: धन के साधनों में कमी आएगी। प्रॉपर्टी के कामों में भी मध्यम लाभ होगा। प्रियजनों से कोई अशुभ सूचना मिलेगी। परिवार का साथ बनाए रखें। ज्ञान में वृद्धि करने के लिए अच्छी पुस्तकों का साथ बनाएं। 
उपाय: काली मिर्च माता पार्वती को अर्पित करें।

कुंभ: विवाह में विलम्ब हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मेहमान का आगमन हो सकता है। दादा का साथ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मुश्किल से निकलने में सहायक होगा। 
उपाय: कुल पुरोहित को वस्त्र दान करें।

मीन: व्यापार में तकनीकी परिवर्तन आने के योग हैं। मशीनरी के कामों में लाभ मिलेगा। कर्ज लेने के भी योग है। न्यायिक कामों में सफ़लता आसानी से हाथ नहीं लगेगी। उदंड लोगों से उलझने से खुद का नुकसान होगा। 
उपाय: मेहंदी मां दुर्गा को चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!