Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 May, 2021 05:56 AM
मेष: जातकों के लिए समय थोड़ा कठिन चल रहा है। आत्मविश्वास और अच्छे मित्रो का साथ इस मुश्किल की
मेष: जातकों के लिए समय थोड़ा कठिन चल रहा है। आत्मविश्वास और अच्छे मित्रो का साथ इस मुश्किल की घड़ी से आपको बाहर निकाल लेगा। प्रेम विवाह की बात अभी सफल नहीं होगी। सही समय का इंतजार करें।
उपाय: बताशे मन्दिर में चढ़ाएं।
वृष: राजनीति के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लगेगी। व्यापार की बागडोर बच्चों के हाथ देने का निर्णय फायदेमंद साबित होगा। परिवार में जायदाद को लेकर खींचातानी हो सकती है।
उपाय: मखाने की खीर लक्ष्मी जी को भोग लगाएं।
मिथुन: काम में एकाग्रता लाने की ज़रूरत है। निजी जीवन में थोड़ा उतार- चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में कुछ लाभ मिल सकता है। नौकरी में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आय को बढ़ाने के प्रयत्न जारी रखें।
उपाय: हरी चूड़ियां माता पार्वती को चढ़ाएं।
कर्क: सरकारी कामों में विलम्ब होगा। जमीन-जायदाद से धन आ सकता है। घर में अतिथि आगमन होगा। धन संचय के भी योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक संस्थान से सम्मानित किया जा सकता है।
उपाय: बछड़े को दूध का दान करें।
सिंह: भवन निर्माण आदि कार्यों में रुकावट आ सकती है। विवाह के कार्य सरलता से सम्पन्न होंगे। धन की हालत नॉर्मल रहेगी। निवेश कर पैसा ब्लॉक न करें। नौकरों से जुड़ी कोई समस्या बनी रहेगी।
उपाय: शीतला माता के दर्शन करें।
कन्या: विरोधी शांत होंगे। प्रयास करने पर जॉब में परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय की हालत पहले से बेहतर होगी। धन अर्जन में वृद्धि होगी। किसी को पैसा उधार भी देना पड़ सकता है। अपने बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: सिक्का जल प्रवाह करें।
तुला: लोन लेने में कागज़ी कार्यों पर अधिक समय लगेगा। विवाह की शॉपिंग में पैसा खर्च होगा। रूटीन से हट कर काम होंगे। जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है। किसी दुर्घटना के होने की सम्भावना है।
उपाय: हनुमान जी को पीला सिंदूर अर्पित करें।
वृश्चिक: अपनों से ही विश्वासघात मिलने की संभावना है। उपयुक्त समय पर अपने और परायों का सही पता लग जाएगा। घर के मुखिया से बहस से बचें। व्यापार सामान्य रूप से चलेगा। जीवन साथी का साथ दें।
उपाय: पीले फूल देवी को अर्पित करें।
धनु: संपति खरीदने के योग बन रहे हैं। धन का व्यय बढ़ेगा। कला की तरफ विशेष रुझान रहेगा। विद्यार्थीओं के लिए समय थोड़ा कठिन है। प्रेम प्रसंगों में नाम खराब होने का खतरा बन सकता है। बड़ों की राय मानें।
उपाय: बकरी को चारा खिलाएं।
मकर: संतान सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में भागीदारी न करें। पैसों कि बातचीत कभी घर के बाहर न करें। कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। विदेश से धन आगमन हो सकता है।
उपाय: सूखा धनिया सफाई कर्मचारी को दें।
कुंभ: सम्बन्ध अच्छे रखने के लिए सम्पर्क बनाए रखें। समय-समय पर उपहार अथवा प्रयत्न करते रहने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश अब समाप्त होने को है। कलात्मक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।
उपाय: तांबे के बर्तन प्रयोग में लाएं।
मीन: आज किसी मित्र या रिश्तेदार का आना होगा। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धन की आवक बढ़ेगी। विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावान है।
उपाय: छोटे बच्चों को खट्टी- मिट्ठी चीज़ें बांटें।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com