Tarot Card Rashifal (6th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2021 06:54 AM

tarot card rashifal

मेष: स्थान परिवर्तन हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी में सफ़लता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में वियोग और तालमेल की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मेष: स्थान परिवर्तन हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीदारी में सफ़लता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में वियोग और तालमेल की कमी आएगी। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। सार्वजनिक जगहों पर जाना पड़ सकता है। 
उपाय: लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

वृष: धन सम्पदा में वृद्धि होने की सम्भावना है परन्तु इसके साथ ही अनावश्यक जगहों पर धन खर्च होगा। नौकरी में प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। रूपए-पैसे का उधार न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां बढ़ सकती हैं। 
उपाय: सौंफ और चीनी सिर के पास लाल कपड़े में लपेटकर रखें।

मिथुन: धार्मिक आयोजन स्थगित हो सकते हैं। फिर भी घर में कोई छोटी-मोटी पार्टी या उत्सव मनाया जा सकता है। नौकरी लगने के भी योग हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। उत्पादकता में कमी आएगी। 
उपाय: हरी मूंग भिगो कर पक्षिओं को डालें।

कर्क: लेखन जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। मन में नए विचार उत्पन्न होंगे, जिससे नई रचनाएं पैदा होंगी। व्यापार में स्थिति गम्भीर हो सकती है। किसी प्रकार की आर्थिक तंगी आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। 
उपाय: चांदी धो कर पिएं।

सिंह: लंबे समय से चल रहे कर्ज़ से मुक्ति मिलेगी। धन की आवक ठीक रहेगी। प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। सेहत के प्रति चिंता बनी रहेगी। संतान के विवाह को लेकर कोई फैसला लेना पड़ सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। 
उपाय: कोई भी मिष्ठान अपने इष्ट को अर्पित करें।

कन्या: जॉब के मामले और भी उलझते नजर आएंगे। खाली समय का सदुपयोग करें। किसी प्रकार की तकनीकी शिक्षा प्राप्ति करना उत्तम विचार है। उद्योग जगत में मध्यम गति की तेज़ी रहेगी। 
उपाय: माता शीतला को दूध चढ़ाएं।

तुला: विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी। मनचाहा साथी मिलने के योग हैं। वाणिज्य में बड़ों का सहयोग लेना पड़ सकता है और उनके धन का इस्तेमाल भी करना पड़ सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। 
उपाय: मिट्टी के बर्तन में पानी पिएं।

वृश्चिक: व्यक्तित्व के अनुरूप ही अपनी जॉब का चयन करें। इस समय किया गया समझौता आगे चलकर मायूसी देगा। उच्च अधिकारियों से बहस होने के चांसेस हैं। किसी प्रकार का राजनयिक दंड भुगतना पड़ेगा। 
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

धनु: विद्या से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। किसी प्रकार का धन या समय का निवेश भविष्य में आशाजनक लाभ नहीं देगा। कैरियर का चुनाव करते समय आर्थिक पहलू को अधिक महत्व दें। माता की सेहत बिगड़ सकती है। 
उपाय: पका हुआ कुम्हड़ा दान करें।

मकर: पड़ोस में किसी से लड़ाई-झगड़े की संभावना बनती दिख रही है। विवाद से बचें। स्त्रियों से सम्पर्क बढ़ सकता है। व्यापार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का निर्माण करें। नौकरी पेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 
उपाय: सौंठ का इस्तेमाल भोजन में करें।

कुंभ: आर्थिक रूप से आपकी धन वृद्धि होती रहेगी। जायदाद के मसले कुछ दिक्कत दे सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधनों पर अधिक पैसा खर्च होगा। पिता से बातचीत बंद हो सकती है। स्वभाव में शीतलता लाएं। 
उपाय: शाकाहार रहें।

मीन: ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। धन की स्थिति लाभदायक नहीं है। कर्ज़ लेने से बचें। जुए या सट्टे से धन हानि हो सकती है। गले सम्बन्धी समस्या बढ़ सकती है। निवेश करने के लिए अच्छे समय का इंतज़ार करें। 
उपाय: पीला सूट पीपल को लपेटें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!