Tarot Card Rashifal (7th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 May, 2021 08:28 AM

tarot card rashifal

मेष: सरकारी कामों में सफ़लता मिलेगी। व्यापार में हालात इतने अच्छे नहीं हैं। धन की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: सरकारी कामों में सफ़लता मिलेगी। व्यापार में हालात इतने अच्छे नहीं हैं। धन की हालत नॉर्मल रहेगी। योजनाएं बनाने से पहले आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। दवाइयों से छुटकारा पाएंगे। 
उपाय: हिंग का दान करें।

वृष: मित्रों के साथ आनंद में समय बीतेगा। अपने आप को भावनात्मक रूप से अकेला महसूस न करें। लोग धन के मामलों में लाभ उठा सकते हैं, सचेत रहें। तनाव कम होगा। आध्यात्मिक स्तर में वृद्धि होगी। 
उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मिथुन: व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं सफल होंगी। किसी को पैसे की कमिटमेंट की है तो उसे आज पूरा करना होगा। धन व्यय करने के भी योग हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सचेत रहें। विद्या प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है। 
उपाय: फटकरी से दांत साफ करें।

कर्क: यात्रा करते समय किसी से विवाद हो सकता है। कार्यस्थल में वर्क लोड बढ़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। डॉक्टर्स से परामर्श लेना पड़ सकता है। ज़रूरी कार्य लेट होते जाएंगे। 
उपाय: जौ दूध से धो कर जल प्रवाह करें।

सिंह: ह्रदय को छू लेने जैसी कोई बात होगी। जल्दी इमोशनल हो कर फैसले न लें। कोयले और कपड़ों के व्यापार में हालत ठीक रहेगी। मनोरंजन के साधनों में धन खर्च होगा। परिवार में आपकी बात को अहमियत दी जाएगी। 
उपाय: रक्त दान करें।

कन्या: समय अनुकूल है। भाग्य साथ देगा। अचानक धन लाभ भी होगा। पुराने मित्रों से सम्पर्क टूट सकता है। रिश्तेदारों का हस्तक्षेप परिवार में तनाव बनाएगा। दिन का अंत किसी के घर भोजन कर के होगा। 
उपाय: माता काली को मिठाई चढ़ाएं।

तुला: सम्बन्धों में दूरी ख़त्म होगी। प्रेमी मिलन होने की आशा है। माता-पिता के स्वस्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज लक साथ देगा। यात्रा करते समय वाहन कम स्पीड में चलाएं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। 
उपाय: नीली चप्पल दान करें।

वृश्चिक: कर्ज़ लेने के आसार बन रहे हैं। लोन की प्रक्रिया भी सफल होगी। व्यापार में विस्तार करने के नए अवसर निकालें। संतान को अपने व्यवसाय में शामिल करना उचित निर्णय साबित होगा। 
उपाय: मखानों की एक माला लक्ष्मी जी को समर्पित करें।

धनु: स्वावलंबी बनें। आर्थिक आत्मनिर्भरता लाने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में भी आपकी वैल्यू बढ़ेगी। जीवन साथी से महत्वपूर्ण बातों पर सलाह अवश्य लें। संतान वफादार रहेगी। 
उपाय: आम किसी मजदूर को दान करें। 

मकर: दिन मिश्रित रूप से बीतेगा। कई समाजिक कार्यों में सलंग्नता रहेगी। आर्थिक कामों में अवरोध उत्पन्न होने वाले हैं। कई सुचारू रूप से चल रहे कामों में अड़चन आ सकती है। अधिक विश्वास भी नुकसान दे सकता है। 
उपाय: लौकी किसी गरीब महिला को दान करें।

कुंभ: नौकरी पाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। सरकारी कामों में उच्च अधिकारियों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। महिला मित्रों से सम्पर्क बढ़ेगा। जोखिम भरे कार्य न करें। 
उपाय: साधु को भोजन करवाएं।

मीन: नए अवसर मिलेंगे। परिस्थिति का लाभ उठाएं। संतान के विद्या एवं कैरियर की चिंता बनी रहेगी। दिन की शुरुआत संत दर्शन से होगी। धार्मिक उन्नति होगी। पड़ोसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। 
उपाय : वट वृक्ष को दूध चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!