Tarot Card Rashifal (12th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 May, 2021 06:26 AM

tarot card rashifal

मेष: आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन सकती है। पिता से तालमेल अच्छा रखें। वाक्य पटुता सदैव लाभदायक सिद्ध

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन सकती है। पिता से तालमेल अच्छा रखें। वाक्य पटुता सदैव लाभदायक सिद्ध होती है। व्यापार वृद्धि के लिए निवेशकों से योजनाओं पर चर्चा करते रहें। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। 
उपाय: ब्राह्मणी को चप्पलें दान करें।

वृष: सामाजिक छवि अच्छी होगी। आपके किए अच्छे कार्यों की सरहना होगी। राजनीति में भी सफ़लता मिलेगी। व्यापारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी प्रकार की आर्थिक चिंता भी लगी रहेगी। 
उपाय: दूध से सफेद शिवलिंग पर अभिषेक करें।

मिथुन: स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर धन व्यय होगा। मन अकारण किसी भय से ग्रसित रहेगा। नौकरी पाने के लिए अवसर अच्छा है। निजी कामों में समय बीतेगा। रक्त सम्बन्धी विकार उत्पन्न होने की सम्भावना है। 
उपाय: तुलसी पूजन करें।

कर्क: छोटी-मोटी यात्रा होने की आशा है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी अच्छे मित्र से व्यापार में सहायता मिलेगी। कोई आर्डर मिलने के भी चांसेस बन रहे हैं। नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी से भी बहस से बचने का पूरा प्रयास करें। 
उपाय: मोर पंख विष्णु जी के चरणों में समर्पित करें।

सिंह: जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में धन की आवक बन सकती है। कोई व्यापारिक सौदा होने के भी योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश के लिए दूसरे शहर जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन तनावग्रस्त रहेगा।
उपाय: हल्दी या केसर का तिलक करें।

कन्या: घर वालों के साथ तालमेल अच्छा रखें। बड़ों की सहायता से आप अपनी मनचाही वस्तु प्राप्त कर सकते हैं। घर की मुर्मत पर पैसा खर्च होने के योग हैं। व्यापार में बड़ा फेर बदल हो सकता है। माता की सेहत पर विशेष ध्यान रखें। 
उपाय: कन्याओं को गुलाबी ओढ़नी दें।

कन्या: घर वालों के साथ तालमेल अच्छा रखें। बड़ों की सहायता से आप अपनी मनचाही वस्तु प्राप्त कर सकते हैं। घर की मुर्मत पर पैसा खर्च होने के योग हैं। व्यापार में बड़ा फेर बदल हो सकता है। माता की सेहत पर विशेष ध्यान रखें। 
उपाय: कन्याओं को गुलाबी ओढ़नी दें।

तुला: सरकारी नौकरी में तबादले के योग बनते नज़र आ रहे हैं। व्यवसाय में भागीदारी से लाभ मिलेगा परन्तु लांग टर्म प्लान में भागीदारी न करें। संतान से जुड़ी परेशानी से मन व्यथित रहेगा। 
उपाय: केले गणेश जी को चढ़ाएं।

वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार के आसार बन रहे हैं। व्यापार में स्थिति चिंताजनक रहेगी। किसी प्रकार का तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना भविष्य में लाभ दिलाएगा। अपने निजी और सार्वजनिक जीवन में एक नियंत्रण रखें। 
उपाय: लस्सी किसी धर्म स्थान पर चढ़ाएं।

धनु: नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद बन रही है। व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों से विशेष सहानुभूति मिलेगी। किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। जीवन साथी के स्वस्थ्य की चिंता बनी रहेगी। 
उपाय: बेसन और आटे की रोटी गऊ को डालें।

मकर: किसी के अधीन हो कर किए गए कार्य आपमें आत्मविश्वास की कमी ला सकते हैं। ससुराल से आर्थिक सहयोग लेने से बचें। अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। 
उपाय: दूध का तिलक करें।

कुंभ: आजीविका बढ़ाने के स्रोत बनेंगे। ऑनलाइन कारोबार से लाभ मिलेगा। धन को लेकर घर में विवाद हो सकता है। कोई मनचाहा साथी जीवन में आने के योग हैं। वाहन क्रय करने का भी प्लान बन सकता है। 
उपाय: हरी मूंग दाल पक्षिओं को डालें।

मीन: जीवन में कुछ आकस्मिक घटनाएं हो सकती हैं। जिससे कि मन आतंकित हो सकता है। ईश्वर पर भरोसा बनाए रखें। इस समय परिवार वालों का साथ अधिक सुकून देगा। बहन के घर से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। 
उपाय: लाल रिबन छोटी बच्चियों को दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!