Tarot Card Rashifal (18th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 May, 2021 07:02 AM

tarot card rashifal

मेष: काम के प्रति लापरवाही न बरतें। बॉस को जवाबदेही देनी पड़ सकती है। बहुत समय के बाद मन थोड़ा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: काम के प्रति लापरवाही न बरतें। बॉस को जवाबदेही देनी पड़ सकती है। बहुत समय के बाद मन थोड़ा शांत व प्रसन्नचित रहेगा। व्यर्थ का तनाव छोड़ वर्तमान समय का आंनद लें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
उपाय: मन्दिर में अगरबत्ती जलाएं।

वृष: समय से पूर्व किसी घटना का आभास होगा। आपके मूड में तेज़ी से बदलाव आएगा। आपकी छवि पहले से अच्छी करने के लिए अपनी वाणी में चतुराई ज़रूर लाएं। व्यावसायिक निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे।
उपाय: शिवलिंग पर देसी घी चढ़ाएं।

मिथुन: नौकरी पाने के लिए किसी की चाटुकारिता करनी पड़ेगी। व्यापार में बड़ी उथल-पुथल होगी। धन की आवक ठीक-ठाक रहेगी। नई शिक्षा प्रणाली में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। दिल पर किसी प्रकार का बोझ बना रहेगा।
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री दान करें।

कर्क: कारोबार में ससुराल वालों का साथ मिलेगा। रिश्तेदार सहायक होने की बजाय आपकी स्थिति का लाभ उठा सकते हैं। धन की हालत नॉर्मल रहेगी। किसी प्रियजन से पैसा वापिस मिलने के योग हैं।
उपाय: सफेद रुमाल पर थोड़ी हल्दी लगा के पास रखें।

सिंह: अपने भाई से चल रहा विवाद बढ़ सकता है। माता-पिता का साथ पाने के लिए उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। पड़ोस में किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। व्यापार में आवक अच्छी रहेगी।
उपाय: गुड़ की मिठाई बांटें।

कन्या: किसी बड़े प्लान को अंजाम देने के लिए उपयुक्त समय है। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहें। बहन और बहनोई का विशेष साथ मिलेगा। दुर्लभ संयोग से आपको फिर से किसी प्रिय का साथ मिलेगा।
उपाय: पालक गौ माता को खिलाएं।

तुला: खोए हुए रिश्तों में फिर से सम्पर्क बढ़ेगा। व्यवसाय में निवेश के लिए लोन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की खरीद बेच के मामलों में अड़चने पैदा होंगी। आप अपने मन की बात जल्दी व्यक्त नहीं कर पाएंगे।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक: परिस्थितयों में सुधार होगा। बेवजह किसी से बहस में न पड़ें। रिश्तों में दुराव कम होगा। व्यापार का विस्तार होने के अच्छे योग हैं। रिश्तेदारों से सम्पर्क बढ़ेगा। उच्च पद पर आसीन अवसरों से लाभ नहीं मिलेगा।
उपाय: रोटी के दो हिस्से कर कौए और कुत्ते को डालें।

धनु: किसी पर भी विश्वास कर लेना नुकसान देगा। यात्रा न करें। जीवन साथी से पैसे का लाभ मिलेगा। लोहे के काम में मंदी कि स्थिति रहेगी। वाहन के क्रय के अच्छे योग हैं। किसी परिचित से कारोबार पर मंत्रना हो सकती है।
उपाय: लाल फूल सूर्य नारायण को अर्पित करें।

मकर: किसी दूसरे के भरोसे किसी भी काम को हाथ में न लें। शादी का प्रस्ताव आने पर जलदबाजी न करें। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। प्रेम सम्बन्ध अच्छे स्तर पर रहेंगे। पदोन्नति के अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफ़लता मिलेगी।
उपाय: नीली चूड़ियां दान करें।

कुंभ: कम समय में अधिक लाभ पाने के लिए व्यापार को बढ़ावा दें। नई तकनीकों का इस्तेमाल करें। स्थानांतरण के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। अधिक खर्चा होने के भी चांसेस हैं।
उपाय: दूध मन्दिर में चढ़ाएं।

मीन: स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। अत्यधिक क्रोध नुकसानदायक सिद्ध होगा। संभावित नुकसान होने से आप खुद को नहीं बचा सकते। सामाजिक संलग्नता बनी रहेगी। कैरियर के चुनाव के समय पूरी जानकारी ले लें।
उपाय: सूर्य नारायण को हल्दी डालकर अर्घ्य दें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!