Tarot Card Rashifal (24th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 May, 2021 01:30 AM

tarot card rashifal

मेष: मित्रो के साथ आनंददायक समय व्यतित होगा लेकिन आपकी भावनाओं का कुछ लोग मजाक बना सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: मित्रो के साथ आनंददायक समय व्यतित होगा लेकिन आपकी भावनाओं का कुछ लोग मजाक बना सकते हैं। जो तनाव का कारण बनेगा। उचित होगा ऐसे में लोगों की परवाह न करें। आध्यात्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है। 
उपाय: बड़े भाई को मीठा खिलाएं।

वृष: व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। वहीं यदि किसी से कोई वादा किया है तो आज उसे पूरा करने का दिन है। विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधनी से करें। नौकरी में तलीनता बनी रहेगी। नए अवसर मिलेंगे। 
उपाय: पत्नी को फूल भेंट करें।

मिथुन: यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन-मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रह सकते हैं। नुकसान की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन उधार न दें। 
उपाय: बहन को माला भेंट करें।

कर्क: किसी पुराने मित्र से भेंट की संभावना है। लोह व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मनोरंजन के साधनों को क्रय करेंगे। ध्यान रहे परिवार को आप की जरूरत है। जान का जोखिम लेना उचित नहीं है। 
उपाय: माता के चरण स्पर्श करें।

सिंह: समय अनुकूल है लेकिन अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। विद्या प्राप्ति हेतु समय अनुकूल है। 
उपाय: पिता को गुड़ से बनी मिठाई दें।

कन्या: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस मौके की तलाश थी वो आज मिल सकता है। धन का लेन-देन परेशानी वाला होगा। 
उपाय: छोटी बहन को धन की सहायता दें।

तुला: व्यावसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यापार और उन्नत हो सकता है। मकान खरदीने का मन बना चुके हैं तो वह जल्द पूरा होगा। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। 
उपाय: पत्नी को चॉकलेट दें।

वृश्चिक: अपने व्यवहार में आपको अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। समय रहते संभल जाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें। कारोबार में उलझने बढ़ेंगी। मित्रों की सहायता मिल सकती है। 
उपाय: मित्रों को जलेबी खिलाएं।

धनु: मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं। शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। 
उपाय: गुरु के चरण स्पर्श करें।

मकर: अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पूछ परख बढ़ेगी। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 
उपाय: चाचा के पांव हाथ लगाएं।

कुंभ: आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है। इनका भरपूर लाभ लें। आपके सामने मार्ग बहुत हैं, अब अपने विवेक से तय करें, आप को क्या करना है। भावनात्मक संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा। 
उपाय: ताऊ जी को चप्पल भेंट करें।

मीन: समय रहते जरूरी कार्य कर लें, लाभ होगा। अपने अधिकारियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। उचित होगा अपने क्रोध को शांत रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। सन्तान के भविष्य की चिंता रहेगी। संत दर्शन संभव। 
उपाय: कुल पुरोहित को भोजन कराएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!