Tarot Card Rashifal (30th March 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Mar, 2022 08:53 AM

tarot card rashifal

मेष: आज रुका धन मिलने से तिजोरी भरेगी। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज रुका धन मिलने से तिजोरी भरेगी। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 
उपाय: मित्रों को समोसे खिलाएं।

वृष: किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलने की संभावना के बीच विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। राजनीति में सफ़लता मिलेगी। 
उपाय: रक्त दान करें।

मिथुन: व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता मिलने की संभावना है। अपने संबंधो के प्रति आप लापरवाही न करें। 
उपाय: अमरूद दान करें।

कर्क: कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। वहीं नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में असामंजस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। 
उपाय: मन्दिर में चावल चढ़ाएं।

सिंह: समय का सदुपयोग करें। आप मेहनत करें और अपनी संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनी संगत बदलें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। दूसरों की उन्नती से दुखी न हों। 
उपाय: आटे का हलवा बना कर बांटें।

कन्या: व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। समय पर काम के न होने से मन अशांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। 
उपाय: पालक के पकौड़े मजदूरों को खिलाएं।

तुला: व्यवसाय में मंदी के बीच आज व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य लम्बित रहेंगे। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। 
उपाय: लाल रंग के भोजन पात्र में भोजन करें।

वृश्चिक: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तेदार सहायक होने लगेंगे। 
उपाय: पीतल के बर्तन में दही खाएं।

धनु: आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
उपाय: चांदी को धो कर उस पानी से नहाएं।

मकर: व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। 
उपाय: सरसों के तेल को शनि महाराज के चरणों में समर्पित करें।

कुंभ: काम काज में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। सतर्क रहते हुए विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करेंगे। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। 
उपाय: घोड़े को काले चने खिलाएं।

मीन: पार्टनरशिप में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। नौकरी में उन्नति होगी। 
उपाय: चावल के आटे की रोटी बना कर बूढ़ी गाय को डालें।

नीलम
8847472411

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!