Tarot Card Rashifal (13th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 13 Jun, 2021 09:59 AM

tarot card rashifal

मेष: आर्थिक लाभ की संभावना के बीच आज अपने काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे हासिल होंगे। रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद संभव। व्यवसाय के विस्तार के लिए निर्णय ले सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आर्थिक लाभ की संभावना के बीच आज अपने काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे हासिल होंगे। रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर विवाद संभव। व्यवसाय के विस्तार के लिए निर्णय ले सकते हैं। 
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।

वृष: आज वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखने के साथ ही संतान के विवाह मामलों में भी जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। 
उपाय: लीची दान करें।

मिथुन: जीवनसाथी के साथ विवाद सम्भावना के बीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा।मांगलिक कार्य से बाधा दूर होकर, लाभ की स्थिति बनेगी। 
उपाय: बहन को रुमाल भेंट करें।

कर्क: अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत बनाएं, नहीं तो आप पिछड़ सकते हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो तभी। 
उपाय: केसर के कुछ दाने मंदिर के पुरोहित को दान करें।

सिंह: पिता से मतभेद समाप्त होने के बावजूद क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। 
उपाय: मंदिर में कुम्हड़ा चढ़ाएं।

कन्या: कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे। 
उपाय: पालक दान करें।

तुला: धन कोष में वृद्धि के बीच मन में दुविधा के चलते आत्मविश्वास की कमी रहेगी। ऐसे में आप गलत फैसले ले सकते हैं। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। 
उपाय: सूरमा घास वाली जमीन में दबाएं।

वृश्चिक: महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत वाला है। खुद पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान का कारण बन सकता है। लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। 
उपाय: लाल फूल अपने साथी को उपहार में दें।

धनु: भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। केवल प्लानिंग बनाने से अच्छा है कि आप उन पर क्रियान्वयन शुरू करें। 
उपाय: बच्चों को कलम भेंट करें।

मकर: अपनी सोच को बदलने से लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। असमंजस की स्थिति से बाहर निकलें। आज शांति से फैसले लें।
उपाय: शिव जी को गुलाब जामुन चढ़ाएं।

कुंभ: आहार पर नियंत्रण रखने के साथ ही किसी के बारे में गलत विचार न रखें।।सफलता की संभावना के बीच मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पेट से जुड़े रोग संभव। ज्यादा काम के कारण आज समय की कमी रहेगी। 
उपाय: मुर्गे को मक्की खिलाएं।

मीन: समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख को सोच समझकर उपयोग में लाएं वरना अपना ही नुक्सान कर बैठेंगे। कुल मिलाकर जो आपके लिए हितकारी हो वही करें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हे। पुराने निवेश से लाभ होगा। 
उपाय: मंदिर बेसन का हलवा चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!