Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Jun, 2021 10:11 AM
मेष: लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में
मेष: लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने वाला समय है।
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।
वृषभ: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश जारी रहेगी। आप अपनी योजनाओं और उस पर किए गए कार्य की ओर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
उपाय: शिवलिंग पर मखानों की माला चढ़ाएं।
मिथुन: आज शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
उपाय: बच्चों को फुटबॉल भेंट करें।
कर्क: आज मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पेट सम्बन्धित रोग संभव हैं। उचित होगा अपने आहार पर नियंत्रण रखें।
उपाय: पानी में हल्दी डालकर नहाएं।
सिंह: आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार के बीच पूराने निवेश से लाभ होगा। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे।
उपाय: पिता को केसर का तिलक लगाएं।
कन्या: कार्य की अधिकता के बीच जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे।
उपाय: हरे रंग की चूड़ियां छोटी कनयाओं को दें।
तुला: अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
उपाय: पान के पत्तों की माला देवी को चढ़ाएं।
वृश्चिक: वर्तमान समय शुभ फल वाला है। छोटी सी गलती बने काम बिगाड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें।
उपाय: कुल देवी-देवता की पूजा करें।
धनु: संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश में लाभ संभव है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।
उपाय: वृद्ध व्यक्ति को भोजन कराएं।
मकर: खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
उपाय: छाया दान करें।
कुंभ: आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। अनायास खर्च बढ़ सकता है। इसका लाभ लें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय है। परिजनों से भेंट होगी।
उपाय: मिट्टी के पात्र में जल ग्रहण करें।
मीन: धन कोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर रहें। मन में कई दुविधाएं चलेंगी। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। कन्फ्यूजन के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।
उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com