Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jul, 2021 09:16 AM
मेष: व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
मेष: व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय: मुख्यद्वार पर स्वस्तिक बनाएं।
वृषभ: अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेंगे।
उपाय: शिव स्तोत्र पढ़ें।
मिथुन: आज अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। संतान के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: किन्नरों की सेवा करें।
कर्क: धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे। आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा।
उपाय: गंगा जल से स्नान करें।
सिंह: न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट,विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।
उपाय: विष्णु पूजन करें।
कन्या: आज किया निवेश शुभ रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा पढ़ें।
तुला: आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय: पक्षिओं को बाजरा डालें।
वृश्चिक: आज कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। यात्रा हो सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु: बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। समय की अनुकूलता का आभास होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
उपाय: पीली कोड़ियां जल प्रवाह करें।
मकर: आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।
उपाय: बरगद के पेड़ को शहद मिलाकर जल चढ़ाएं।
कुंभ: दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
उपाय: मजदूरों को नमकीन दान करें।
मीन: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा।
उपाय: सरस्वती वंदना पढ़ें।