Tarot Card Rashifal (28th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jul, 2021 08:44 AM

tarot card rashifal

मेष: खुद के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ     

मेष: खुद के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा।
उपाय: पीले फल मां बगलामुखी देवी को अर्पित करें।

वृष: दिन की शुरुआत मंगलमयी होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
उपाय: आलू का दान करें।

मिथुन: वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। धन की हालत नॉर्मल रहेगी। उधार पर समान न दें।
उपाय: मखाने की खीर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

कर्क: अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाने की योजना टल सकती है। भावनात्मक संबंधों के रिश्तों में बदलने की संभावना है। धन आगमन सम्भव है। व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: पीली सरसों घर के मुख्य द्वार पर छिड़के।

सिंह: राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं लेकिन आपकी मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
उपाय: बकरी को दलिया डालें।

कन्या : साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय है। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा। आप जिन लोगों को अपना मान रहे थे, आज वे आपकी निंदा करने से पीछे नहीं हटेंगे। संपति से आय हो सकती है।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

तुला: अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। माता के रिश्तेदार पेरशानी दे सकते हैं।
उपाय: पान पर श्रीं लिख कर पास रखें।

वृश्चिक : ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे। जो भी करें उसमें लोगों कि परवाह न करें। धन की हानि होगी।
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु: पारिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। यात्रा हितकर रहेगी। सहयोगी साथ देंगे।
 उपाय: सफेद तिल गणेश जी को चढ़ाएं।

मकर: पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। यात्रा सम्भव है। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। कारोबार में आधुनिक कला का इस्तेमाल करें। कपड़ों के काम से लाभ मिलेगा।

उपाय: हरे पेठे का दान किसी विधवा को करें।

कुंभ: आप अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। आय बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। माता तुल्य औरतों से विशेष लाभ होगा।
उपाय: हनुमान जी के मन्दिर में 5 फल चढ़ाएं।

मीन: पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। धन-सम्पदा की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। समाजिक सम्पर्क बढ़ेगा।
उपाय: लाल रंग के फूल जेब में रखें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!