Tarot Card Rashifal (12th august 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Aug, 2021 08:23 AM

tarot card rashifal

मेष : पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।
उपाय: दूध का हलवा बना कर बांटें।
 
वृषभ : कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा होने की संभावना है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं।
उपाय: चरी गौशाला डालें।

मिथुन : नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
उपाय: बहन को उपहार दें।

कर्क : जमीन-जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। दिया हुआ पैसा वापिस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है।
उपाय: लाल रंग की मौली हाथ में बांधे।

सिंह : अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में शांति हो इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें, चमत्कारी लाभ होगा।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।

कन्या : कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें।
उपाय: कनेर का फूल मन्दिर चढ़ाएं।

तुला: तकनीकी कारणों से कार्यों में रुकावट आ सकती है। कुछ अनचाहे खर्चों की संभावना के बीच संतान के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।
उपाय: उड़द दान करें।

वृश्चिक : भूमि-भवन संबंधी मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी।
उपाय: हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु : आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। तनाव न लें। उचित होगा जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।
उपाय: सूखे मेवे इष्ट को चढ़ाएं।

मकर : पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग के बीच लाभ होगा। जमींन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
उपाय: 11 लौंग मन्दिर चढ़ाएं।

कुंभ: शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
उपाय: पीली सरसों दान करें।

मीन : स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। उचित होगा शांत रहें। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें।
उपाय: घर में लोबान जलाएं। 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!