Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Sep, 2021 08:05 AM
मेष: अपने कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर
मेष: अपने कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: केसरी।
वृषभ: व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा कर रखेंगे। आज खुशखबरी मिलने का दिन है।
शुभ रंग: क्रीम।
मिथुन: दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
शुभ रंग: गुलाबी।
कर्क: अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
शुभ रंग: पीला
सिंह: पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
शुभ रंग: नारंगी।
कन्या: निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
शुभ रंग: हरा।
तुला: घर-गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: सतरंगी।
वृश्चिक: दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
शुभ रंग: लाल
धनु: अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
शुभ रंग: भुरा।
मकर: दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: ग्रे।
कुम्भ: आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
शुभ रंग: नीला
मीन: क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सम्भल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
शुभ रंग: काला
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com