Tarot Card Rashifal (9th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Oct, 2021 09:15 AM

tarot card rashifal

मेष: आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होने के साथ ही आजीविका के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होने के साथ ही आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। भक्ति भाव साधना के मार्ग में आगे बढ़ सकते हैं, सफलता मिलेगी।
शुभ अंक:  3

वृषभ: भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे ही आपका विरोध करेंगे।
शुभ अंक:  6

मिथुन: समय रहते अपने कार्य पूरा कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।
शुभ अंक:  1

कर्क: व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें।
शुभ अंक:  8

सिंह: आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी।
शुभ अंक:  5

कन्या: जल्दबाजी में लिए फ़ैसले भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ अंक:  9

तुला: समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंजतार करें। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। वाहन सुख संभव है।
शुभ अंक:  5

वृश्चिक: समाज में नाम होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।
शुभ अंक:  2

धनु : नए भवन में जाने के योग हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही हैं तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे।
शुभ अंक:  3

मकर: कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज होंगे।
शुभ अंक:  4

कुंभ: समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। किसी के बहकावे में न आएं। पिता से मनमुटाव होगा।
शुभ अंक:  7

मीन : सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा। भक्ति भाव में मन लगेगा।
शुभ अंक:  9

नीलम
8847472411

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!