Tarot Card Rashifal (14th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Oct, 2021 08:35 AM

tarot card rashifal

मेष: आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवेक से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी। धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ: परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। पिता के साथ मतभेद सम्भव हैं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा।

मिथुन: व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव हैं।

कर्क: व्यापार की नई योजनाएं लाभांवित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।

सिंह: भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी बड़ा निवेश करके जोखिम न लें।

कन्या: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है।

तुला : नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से नाराज रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।

धनु : मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढे़गा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मकर: आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

कुंभ: आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। जीवन साथी के साथ मतभेद होगा।

मीन: संतान की उन्नति से खुश होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा। कार्य की अधिकता के बीच वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। 

नीलम
8847472411

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!