Tarot Card Rashifal (6th November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Nov, 2021 11:42 AM

tarot card rashifal

मेष: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।

वृष: कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी। जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन: आज दिन बढ़िया रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगे। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क: लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

सिंह: आज दिन की बेहतरीन शुरुआत होगी। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे।

कन्या: ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। धन संचय होगा।

तुला: आज दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे।

वृश्चिक: जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। लवमेटस अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

धनु: आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा।

मकर: विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

कुंभ: दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे।

मीन: आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

नीलम
8847472411

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!