Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Nov, 2021 10:27 AM
मेष: किसी दूसरे की आलोचना करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे परिस्थितियां आपके विपरीत बन
मेष: किसी दूसरे की आलोचना करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे परिस्थितियां आपके विपरीत बन सकती हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे।
वृष: दवाईयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। हर काम खुद करने की कोशिश करें किसी और पर न थोपें। छात्रों को किसी विषय को समझने में सीनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।
मिथुन: राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में कार्य की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी।
कर्क: वर्तमान में किए गए काम का फायदा भविष्य में मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता कदम चूमेगी और सेहत में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह: आज काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करें। पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन सफलता मिलेगी।
कन्या: कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। किसी नई खबर पर काम करने का मौका मिल सकता है।
तुला: आज डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे जिससे काम में फायदा होगा। साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। करियर में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे।
वृश्चिक: ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।
धनु: आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा, शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मकर: ऑफिस में सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपके मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
कुंभ: आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर नौकरीपेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बना सकते हैं। खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे।
मीन: दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कलात्मक कामों में विशेष रुचि बनी रहेगी।
नीलम
8847472411