Tarot Card Rashifal (20th November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Nov, 2021 08:58 AM

tarot card rashifal

मेष: दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

वृष: जो लोग बेरोजगार हैं, आज उन्हें किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। दुकानदारों को आज उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज कोई पारिवारिक जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। ऑफिस में शुरू किये हुए कार्यों को आज समय से पहले ही पूरा कर लेंगे।

कर्क: व्यापारियों को आज धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट कोई अच्छा सा उपहार देंगे। प्रेमी मिलाप होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की आवक कुछ कम हो सकती है।

सिंह: पूरा दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी।

कन्या: किसी मित्र के सहयोग से प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थी अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। पैसों का लेन-देन ध्यान पूर्वक करें। व्यापार में निवेश बढ़ेगा।

तुला: दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी पुराने केस पर जीत हासिल होगी। आज लेन-देन के मामले में दूरी बनाए रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें, सर्दी-जुकाम होने की संभावना है।

वृश्चिक: खर्चा आज अधिक हो सकता है। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। शादी की बात आगे बढ़ाई जा सकती है।

धनु: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक है तो आज मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर: छात्रों को पढ़ाई पर कंसन्ट्रेट करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सिनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

कुंभ: आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। अपने माता-पिता से किसी विषय पर कोई राय भी लेंगे। किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है।

मीन: आज कोई खास मित्र बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा, इसके साथ ही आपका साथ भी देगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्या का समाधान आज मिलेगा। आज आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।

नीलम
8847472411

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!