Tarot Card Rashifal (16th april 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Apr, 2022 07:52 AM

tarot card rashifal

मेष: आज मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाजी में न पड़ें। अगर शादीशुदा हैं तो वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी न पालें। 

वृषभ: आज किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। 

मिथुन: आज का दिन शानदार रहेगा। मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। लोगों से शुभ काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। 

कर्क: ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग उत्साह में इजाफा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आज की योजनाएं सफल रहेंगी। व्यापार वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह: आज दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में लगाई गई मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य पूरे हो जाएंगे। काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या: अगर बिजनेस करते हैं तो धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी बातों को तरजीह मिलेगी। उन्हें ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। 

तुला: आज दिन अच्छा रहेगा। सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। 

वृश्चिक: कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग वर्क पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रोज़गार के इच्छुक लोगों को नौकरी पाने में मदद मिलेगी।

धनु: आज भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज सभी कार्य सिद्ध होंगे और दिन शानदार रहेगा। नव विवाहित दंपत्ति के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। 

मकर: आज ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अगर व्यापारी हैं तो आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी।  कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। माता को कुछ उपहार दे सकते हैं।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। लोगों के बीच काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी जरूर बरतें।

मीन: किसी मामले पर बातचीत करते समय वाणी पर संयम बरतनी चाहिए।  किसी काम में थोड़ा अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

नीलम
8847472411

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!