Tarot Card Rashifal (21st january 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2022 09:10 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी आने के योग हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी आने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो पेट का दर्द परेशानी पैदा कर सकता है।

वृष राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कोई भी यात्रा करने से बचें। किसी भी काम में कोई बड़ा निवेश करने से परहेज रखें। मित्रों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। कमर दर्द परेशान करेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत दिख रहा है। कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। किसी बिजनेस टूर पर आप बाहर जाएंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखने का प्रयत्न करेंगे। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज आप किसी सरकारी काम में फंस सकते हैं। ऑफिस में किसी से थोड़ी बहसबाजी होने के चांस बनते दिख रहे हैं, गुस्से पर काबू रखें। मनचाहे क्षेत्र में नौकरी का कोई अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि वालों आज आपका कोई पुराना रुका काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ दिन मौज-मस्ती में गुजरेगा। सेहत की बात करें तो बाहर खाने-पीने से पेट में समस्या हो सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वालों आज आपके किसी कानूनी विवाद में फंसने के पूरे योग बने हुए हैं। काम में व्यस्तता के चलते प्रेमी आपसे नाराज हो सकते हैं। पुरानी कोई बिमारी फिर से तंगी करेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार के कामों में आप बिजी रहेंगे। कड़ी मेहनत करने पर भाग्य आपका साथ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत आपका साथ देगी।

वृश्चिक राशि वालों आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी परिजन की नाराजगी का सामना करना पढ़ सकता है। कमर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

धनु राशि वालों आपके सोचने का तरीका भी बदल सकता है। घर-परिवार के काम निपटाने में मन लगेगा। आज आपका पैसा न चाहते हुए भी कहीं फंस सकता है, सावधानी रखें। पुरानी बीमारियों से परेशानी होगी।

मकर राशि वालों आज दोस्त की मदद से आपको कोई पार्ट टाइम जॉब मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आज सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत भी आपका साथ देगी।

कुंभ राशि वालों के लिए सेहत में कोताही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। बैंक संबंधी कार्य में आज समय बर्बाद होने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ा सकती है। कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

मीन राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी आज तारिफ मिलेगी पर किसी बीमारी से परेशान हैं तो दवाइयों में लापरवाही नुकसान कर सकती है। जीवनसाथी को उनकी मनपसंद का तोहफा देकर खुश करेंगे।

नीलम
8847472411

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!