Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Feb, 2022 09:20 AM
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा, जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा।
मेष : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा, जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। ऑफिस जाते समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृष: आज अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए। किसी से बिना सोचे-समझे बोलने से बचना चाहिए। अपने खर्चो पर कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन: आज दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम पास आएगा, जिससे धन लाभ होगा। इससे आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रुके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द ही पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे।
कर्क: जीवनसाथी कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे खुशी महसूस होगी। आपके आसपास के कुछ लोग मदद के लिए कहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
सिंह: आज दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्गों की राय मानना कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थ डे पार्टी का आयोजन करेंगे। घर पर मेहमानों के आने से घर में रौनक बनी रहेगी।
कन्या: काम के प्रति मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। मन में चल रही कोई बात दोस्तों के साथ शेयर करेंगे, जिससे मन हल्का होगा। परिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
तुला: आज का दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपका व्यवहार दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू करने का मन बनायेंगे।
वृश्चिक: अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। आज जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा।
धनु: आज दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कार्यों से लाभ होगा।
मकर: दूसरे शहर में रहकर नौकरी कर रहे लोगों को घरवालों की तरफ से फ़ोन पर कोई बेहतरीन खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लवमेट्स किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपकी मदद करेंगे।
कुंभ: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कंपनी का अनुभव आपके लिए कारगर साबित होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन: दोस्तों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। अगर पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
नीलम
8847472411