Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Feb, 2022 08:49 AM

मेष: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा
मेष: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।
वृष: किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। कठिन परिस्थितियों का हल भी आज आसानी से निकाल लेंगे। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
मिथुन: घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क: कोई खुशखबरी मिलने से मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ होगी। लवमेट्स एक-दूसरे को कुछ उपहार दें। रिश्तों में और मजबूती आएगी।
सिंह: वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। कुछ समय परिवार के लिए जरूर निकालना चाहिए। किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह खुद के लिये फायदेमंद सिद्ध होगी। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा।
कन्या: सेहत फिट रखने के लिए उचित खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा करते समय अपने समान का ध्यान रखें।
तुला: आज माता-पिता की सलाह कारगर साबित होगी। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी होगी। गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
वृश्चिक: थोड़े भावुक भी हो सकते हैं लेकिन इससे बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें तो अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। दंपत्ति एक दूसरे की भावनाओं को कद्र करें।
धनु: आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके काफी अच्छा महसूस होगा।
मकर: जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है।
कुंभ: आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में सफल भी होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।
मीन: अपनी बड़ी हुई ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
नीलम
8847472411