Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Mar, 2022 08:33 AM
मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर
मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा। बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें।
वृष: जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं आज वो कुछ ऐसे करेंगे जिससे कंपनी को अच्छा धन लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन: आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। साथ ही पहले से बनायी हुई योजनाएं पूरी हो जाएंगी।
कर्क: बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है। धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं, जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा।
सिंह: आज नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखें और उनको हाथ से जाने न दें।
कन्या: आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लाईफ में आने वाली रुकावटें सहजता से हल होंगी। साथ ही अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते हैं, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।
तुला: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी कंधे पर आएगी। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता कदम चूमेगी।
वृश्चिक: ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में जल्दबाजी करने से बचें। आज अपने लवमेट को गिफ्ट करेंगे, जिससे उनको ख़ुशी हासिल होगी।
धनु : आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास कई दिनों से कर रहे हैं, उन्हें पूरा कर पाएंगे। अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो अपनी कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।
मकर: जो लोग ज्वेलरी का बिजनेस करते हैं उन्हें धन लाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी। जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा।
कुंभ: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आगे बढ़ने के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
मीन: आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए आज शादी का एक बढ़िया ऑफर आएगा। साथ ही परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा। उनके साथ कुछ मज़ाकिया और मजेदार पल बिताएंगे।
नीलम
8847472411