Tarot Card Rashifal (29th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Mar, 2022 09:15 AM

tarot card rashifal

मेष: आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। ज्यादा समय सोशल साईट पर बीतेगा। साथ ही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मेष: आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। ज्यादा समय सोशल साईट पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

वृषभ: दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी।

मिथुन: आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो प्रगति के रास्ते खोल देगा।

कर्क: आज घर पर ही अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

सिंह: परिवार के किसी सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें।

कन्या:  किसी से भी बिना वजह उलझने से बचें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं।  कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला: आज बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा।

वृश्चिक: कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता के लिए कह सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लवमेट्स को कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

धनु: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुए कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।

मकर: सेहत के मामले में तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करना चाहते हैं तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें।

कुंभ: आज कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे।अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह काम के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन: आज का मन अध्यात्म की ओर लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

नीलम
8847472411

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!